आईपीएल करेगी BCCI को मालामाल

स्पोर्ट्सआईपीएल करेगी BCCI को मालामाल

Date:

दुनिया में जितने भी देशों में अधिकृत क्रिकेट खेली जाती है उनमें सबसे मालदार क्रिकेट बोर्ड भारत का है यानि BCCI और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को मालदार बनाने में इंडियन प्रीमियर लीग यानि आईपीएल का सबसे बड़ा हाथ है. इसी आईपीएल के कारण ICC में भी BCCI का डंका बजता रहता है. ICC को सबसे कमाई देने वाला BCCI ही है. आईपीएल से हुई कमाई का एक बड़ा हिस्सा ICC को भी मिलता है तभी इस प्रतिष्ठित लीग के लिए ICC की विंडो भी दो दो महीने तक लॉक हो जाती है, सिर्फ पाकिस्तान को छोड़ सभी क्रिकेट प्लेइंग नेशंस के नामी खिलाडी आईपीएल में हिस्सा लेते हैं.

Also Read : Pakistan Cricket News : शान मसूद को लेकर मोहम्मद वसीम और बाबर आज़म में टकराव

और अब यही आईपीएल BCCI को आर्थिक रूप से और भी संपन्न बनाने जा रहा है, ख़बरों के मुताबिक भारतीय क्रिकेट कण्ट्रोल बोर्ड आईपीएल के मीडिया राइट्स बेचने जा रहा है जिसमें डिज्नी-हॉटस्टार, सोनी, और अमेजन जैसी कम्पनिया दिल खोलकर बोली लगाने वाली हैं. खबर के मुताबिक यह कम्पनियाँ आईपीएल के मीडिया राइट्स खरीदने के लिए 50-60 हज़ार करोड़ तक भी जा सकती हैं, यानि भारतीय बोर्ड के पास छप्पर फाड़कर पैसा आने वाला है.  

बता दें कि आईपीएल के मीडिया राइट्स में टीवी, डिजिटल और विदेश में मैच दिखाने के अधिकारों के लिए अलग-अलग ऑक्शन होगा. साथ ही साथ प्लेऑफ मैचों के राइट्स अलग से बेचे जायेंगे. और यह सब तब हो रहा है जब इस बार के आईपीएल की TRP में गिरावट दर्ज की गयी थी यानि टीवी दर्शकों का इंटरेस्ट कम हुआ था.

Also Read : Umran Malik : उमरान मलिक की स्पीड से पाक गेंदबाज़ों में बेचैनी

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related