Ind vs SL: भारत ने जीता मैच, शनाका ने लूटी महफ़िल

स्पोर्ट्सInd vs SL: भारत ने जीता मैच, शनाका ने लूटी महफ़िल

Date:

भारत ने श्रीलंका के खिलाफ आज तीन मैचों की एकदिवसीय श्रंखला का पहला मैच 67 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया है लेकिन महफ़िल श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने जीत ली. दासुन ने 9वें विकेट के लिए कासुन रजिथा के साथ मिलकर 100 रनों की साझेदारी की, यही नहीं उन्होंने अपने कैरियर का दूसरा ODI शतक भी बनाया। शनाका ने 88 गेंदों पर 108 रनों की पारी खेली जिसमें 12 चौके और तीन छक्के शामिल थे. इससे पहले भारत ने आज बैज़बॉल अंदाज़ में बल्लेबाज़ी करते हुए 373 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया था.

उमरान-सिराज ने दिए बड़े झटके

श्रीलंका ने लक्ष्य का पीछा करना शुरू किया मगर उमरान और सिराज ने उन्हें शुरूआती जो झटके दिए उसने उनकी गाडी को पटरी से उतार दिया। हालाँकि पाथुम निसंका और धनंजय डिसिल्वा ने विकटों का पतन रोककर आगे बढ़ना शुरू किया मगर टीम का स्कोर बहुत बड़ा था जिसकी वजह से अपेक्षित रन रेट लगातार बढ़ता गया. इस बीच धनंजय और निसंका 47 और 72 रनों की पारियां खेलकर आउट हो गए. इसके बाद 206 के स्कोर तक पहुँचते पहुँचते श्रीलंका के आठ विकेट आउट चुके थे, टीम इंडिया एक विशाल जीत के करीब थी लेकिन यहाँ से कप्तान दनुसका शनाका ने कासुन रजिथा के साथ ज़बरदस्त पारी खेलकर भारत की बड़ी जीत हासिल करने की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। श्रीलंका की टीम निर्धारित 50 ओवरों में 306 रन बना सकी. इन दोनों बल्लेबाज़ों ने अंतिम 12 ओवरों तक भारतीय गेंदबाज़ों को छकाया। भारत के लिए उमरान मलिक ने तीन और मोहम्मद सिराज ने दो विकेट हासिल किये, वहीँ मोहम्मद शामी, हार्दिक पांड्या और चहल ने एक एक विकेट प्राप्त किया।

भारतीय बल्लेबाज़ों की बैज़बाल क्रिकेट

इससे पहले टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज़ों ने एक अच्छा बेस बनाया और 143 रनों की साझेदारी की. अच्छी बात कप्तान रोहित की फॉर्म में वापसी रही, रोहित ने 67 गेंदों में शानदार 83 रन बनाये, इसमें तीन छक्के और 9 चौके शामिल रहे. शुभमन ने भी 70 रनों की उम्दा पारी खेलकर एक विशाल स्कोर की नीव रखी जिसपर 373 रनों की बुलंद ईमारत कोहली के विराट प्रयास से खड़ी हुई, एक समय तो ऐसा लग रहा था कि टीम इंडिया 400 का आंकड़ा भी छु सकती है मगर अंत में लगातार कई विकेट गिरने से 10-15 गेंदों में ज़्यादा रन नहीं बन पाए.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...