गर्भवती महिलाओं के लिए खास सुविधा,रेडकार्पेट और फूलों से मतदाताओं का स्वागत

विधानसभा चुनावगर्भवती महिलाओं के लिए खास सुविधा,रेडकार्पेट और फूलों से मतदाताओं का स्वागत

Date:


गर्भवती महिलाओं के लिए खास सुविधा,रेडकार्पेट और फूलों से मतदाताओं का स्वागत

देहरादून। इस बार विधानसभा चुनाव पिछले चुनावों से कुछ अलग है। निर्वाचन आयोग ने गर्भवती महिलाओं के लिए अलग से खास व्यवस्था की हुई है। इस बार गर्भवती महिलाओं को लाइन में लगने की जरूरत नहीं होगी। वहीं मतदान केंद्रों पर रेडकार्पेट और फूलों से मतदाताओं का स्वागत किया गया है। प्रदेश की 70 विधानसभा सीटों पर 150 आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन आदर्श बूथों पर मतदाताओं का फूलों से स्वागत किया जा रहा है। बूथ के भीतर और बाहर रेड कार्पेट बिछाए गए हैं। जिन पर चलकर मतदाता बूथ के भीतर पहुंच रहा है। इन 150 आदर्श पोलिंग बूथों के अलावा 100 सखी या पिंक बूथ बनाए गए हैं। पोलिंग बूथों के बाहर डिस्प्ले भी लगाया गया है। जो कि मतदान के लिए मतदाताओं को जागरूक करने का काम कर रहा है। आदर्श पोलिंग बूथ में आने वाले मतदाताओं को अन्य बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई है। वहीं बूथों के बाहर उत्तराखण्ड के मतदाताओं का उत्साह बढ़ाने के लिए प्रदेश के लोगो ‘उत्तराखण्ड चुनाव कौथिग-2022’ लगाकर सजाया गया है। बीएलओ भी प्रत्येक मतदाता केंद्र पर सुबह से ही तैनात किए गए हैं।

Read also: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू , 82 लाख से अधिक मतदाता कर रहे हैं 632 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला

आदर्श पोलिंग बूथ बागेश्वर में 5, अल्मोड़ा में 10, टिहरी में 10,चमोली में 6, रुद्रप्रयाग में 5, ,नैनीताल जिले में 17,राजधानी देहरादून में 23, हरि की भूमि हरिद्वार में 24, पौङी गढ़वाल में 10, चम्पावत में 5, पिथौरागढ़ में 8, उत्तरकाशी जिले में 6 और ऊधमसिंह नगर में 21 हैंं इन सभी आदर्श पोलिंग बूथों पर मतदाताओं का स्वागत गुलाब का फूल देकर किया जा रहा है। वहीं पिंक बूथ में सभी मतदाता स्टाफ और सुरक्षा कर्मी महिलाएं ही तैनात की गई हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related