वोट डालने को लेकर दो पक्षों में मारपीट,पीठासीन अधिकारी की हार्ट अटैक से मौत

विधानसभा चुनाववोट डालने को लेकर दो पक्षों में मारपीट,पीठासीन अधिकारी की हार्ट अटैक...

Date:


वोट डालने को लेकर दो पक्षों में मारपीट,पीठासीन अधिकारी की हार्ट अटैक से मौत

मेरठ। दूसरे चरण मतदान – प्रदेश में आज दूसरे चरण के मतदान के तहत 9 जिलों की 55 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। सहारनपुर और बिजनौर जिले की 15 सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। इन सभी विधानसभा सीटों पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। वहीं बिजनौर में मतदान के दौरान वोट डालने को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गए। दोनों के बीच मारपीट शुरू हुई। दूसरी तरफ सहारनपुर में मतदान के दौरान डयूटी पर तैनात एक पीठासीन अधिकारी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। पीठासीन अधिकारी को तुरंत चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराई गई। लेकिन तब तक उनके प्राण निकल चुके थे। वहीं बिजनौर में बूथ के बाहर मारपीट करने वाले दोनों पक्षों को पुलिस ने थाने में लाकर लाकअप में बंद कर दिया।

Read also: मेरठ की सात विधानसभा सीटों पर 65:39 प्रतिशत मतदान,वोट देने में आगे रहे किठौर क्षेत्र के मतदाता

दोनों जिलों की 15 विधानसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से वोट डाले जा रहे हैं। बिजनौर जिले की 8 विधानसभा सीटों वोट डाले जा रहे हैं। वहीं सहारनपुर जिले की 7 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। जिले की सात विधानसभा सीटों के लिए कड़ी सुरक्षा में शांतिपूर्वक मतदान चल रहा है। देवबंद जैसे संवेदनशील कस्बे में आसमान से भी निगहबानी की जा रही है। देवबंद में मतदान केंद्रों की सुरक्षा का जिम्मा ड्रोन के पास भी है। ड्रोन भी मतदान के दौरान निगरानी कर रहे हैं। चप्पे चप्पे पर अर्धसैनिक बल और पुलिसकर्मी तैनात है।

Read also: प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में कम से कम एक बूथ का प्रबंधन महिलाओं द्वारा किया जाएगा: चुनाव आयोग

नकुड़ विधानसभा क्षेत्र के सरसावा क्षेत्र में यमुना नदी के पार हरियाणा में स्थित प्रदेश के राजस्व गांव ढिक्का के पोलिंग बूथ पर तैनात पीठासीन अधिकारी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। पीठासीन अधिकारी का नाम राशिद अली है और वे जूनियर स्कूल में शिक्षक के पद पर तैनात थे। पीठासीन अधिकारी के शव का पंचनामा कर उसको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं दूसरी ओर बिजनौर की विधानसभा चांदपुर के नूरपुर थाना क्षेत्र के गांव आजमपुर में वोट डालने को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गए। बूथ के बाहर ही दोनों पक्षों मेंं जमकर लाठी डंडे चले। मोके पर तैनात पुलिसबल ने मारपीट कर रहे युवकों को तितरबितर किया और सभी को थाने में लाकर बंद कर दिया। उसके बाद मतदान शांतिपूर्वक शुरू करा दिया गया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related