दुर्गम और बर्फीले बूथों पर तीन दिन चलकर पहुंची पोलिंग पार्टियां,आग के सहारे मतदान

विधानसभा चुनावदुर्गम और बर्फीले बूथों पर तीन दिन चलकर पहुंची पोलिंग पार्टियां,आग के...

Date:


दुर्गम और बर्फीले बूथों पर तीन दिन चलकर पहुंची पोलिंग पार्टियां,आग के सहारे मतदान

देहरादून। Election Polling Booth 2022 – उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव फरवरी में हो रहे हैं। इस महीने में अधिकांश जिलों में मौसम काफी खराब रहता है। बारिश और बर्फ के बीच लोग अपनी जिंदगी काटते हैं। आज मतदान के दौरान इन जिलों में मतदान कराना चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। कई बूथों पर आग के सहारे मतदान हो रहा है। ठंड और बर्फबारी के चलते मतदान केंद्रों पर भी सन्नाटा पसरा हुआ है। मतदान के लिए डयूटी पर लगी पोलिंग पार्टियां कई किमी लंबा सफर पैदल तय कर दुर्गम और बर्फीले बूथों तक पहुंचीं हैं। बूथों तक पहंचने के लिए पोलिंग पार्टियों को कई परेशानियों के बीच से गुजरना पड़ा। हाड कंपा देने वाली ठंड और खड़ी पहाड़ी चड़ाई के बीच पैदल सफर तय करके बूथ तक पहुंचे मतदान कर्मियों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। हालांकि बूथों पर ठंड से बचने के सभी इंतजाम किए गए हैं। कहीं पर आग तो कहीं पर हीटर के सहारे मतदान करवाया जा रहा है।

Read also: विधानसभा चुनाव के बीच हर पोस्ट पर रहेगी फेसबुक की बारीक नजर

गंगोत्रीपुरी बूथ के चारों ओर चार फीट तक बर्फ जमी हुई है। यहां का तापमान भी शून्य के पार पहुंच चुका है। पोलिंग बूथ पर पोलिंग टीम के लिए व्यवस्थाएं दुरूस्त है। यह पोलिंग बूथ 10 हजार फीट की ऊंचाई पर बना है और यहां पर 138 मतदाता हैं। पोलिंग पार्टी यहां पर एक किमी का सफर पारकर बूथ तक पहुंची है।

गंगोत्री विधानसभा के पिलंग पोलिंग बूथ पर 10 किमी पैदल चलकर पोलिंग पार्टी पहुंची है। इस बूथ पर 223 वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। यहां का आज का तापमान इस समय 4 डिग्री है और बूथ के चारों ओर बर्फ जमी हुई है। पोलिंग पार्टी के लिए बूथ पर गर्म पानी और आग की व्यवस्था की गई है। बागेश्वर जिले के खाती बूथ पर पिछलीे 24 घंटे से आग के सहारे मतदाता कर्मचारी चुनावी डयूटी पर डटे हुए हैं। 2800 मीटर की ऊचाई पर बने इस पोलिंग बूथ पर 290 मतदाता आज अपने मत का प्रयोग कर रहे हैं। यहां पर मतदान कर्मियों को स्लीपिंग बैग और अन्य सामान निर्वाचन आयोग की ओर से दिया गया है।

Read also: उत्तराखंड में दिव्यांग और 80 वर्ष से अधिक 15,940 लोगों ने पोस्टल बैलेट के जरिये किया मतदान

तीन दिन पहले रवाना हुई थी 35 पालिंग पार्टियां :

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी के करीब 35 पोलिंग बूथों पर मतदान करवाने के लिए पोलिंग पार्टियां 3 दिन पहले रवाना हो गई थी। जो कि देर रात अपने पोलिंग बूथ पर पहुंची। वहीं 1442 बूथों पर दो दिन पहले पोलिंग पार्टियां रवाना हुई थी। इन सभी स्थानों पर आज मतदान हो रहा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related