दक्षिण कोरिया में अब नये राष्ट्रपति का आगमन आज के दिन हो गया है, जहाँ पूर्व राष्ट्रपति मून जेई इन की विदाई हो गयी है। जानकारी के अनुसार सुक योल ने सोमवार के दिन अपने देश के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली है, उन्होंने बड़े बहुमत के साथ इस पद पर कब्जा किया है। वहीं उन्होंने चुनाव में 48.6 प्रतिशत वोट पाये थे, जहाँ उनके प्रतिद्वंद्वी सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक पार्टी के ली जे म्यूनग को 47 प्रतिशत मत प्राप्त हुये थे।
वहीं उन्होंने अपना पद संभालते ही उत्तर कोरिया के लिये कड़ा रुख अपनाया है, साथ ही उसे परमाणु मुक्त बनाने का आह्वान भी किया है। बता दें कि दक्षिण कोरिया की अर्थव्यवस्था एशिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था मानी जाती है, जहाँ अब इसकी बागडोर सुक याल के हाथों में होगी। इसके साथ ही उन्होंने बयान जारी करते हुये कहा था कि वह सरकारी परियोजनाओं को सृजित करने के बजाय निजी क्षेत्र के नेतृत्व में रोजगार सृजन के अवसर बढाएंगे।
इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि वह उत्तर कोरिया से एक बार और बातचीत करेंगे, साथ ही परमाणु हथियारों के प्रति उनके दृष्टिकोण को बदलने की कोशिश की जायेगी। इसके साथ ही भारतीय PM नरेंद्र मोदी ने सुक योल को बधाई प्रेषित करते हुये कहा है कि मैं कोरिया गणराज्य के नये राष्ट्रपति को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित करता हूं, साथ ही जल्द ही हम उनसे मिलकर भारत और दक्षिण कोरिया के संबंधों को मजबूत करेंगे।

