आज के समय में काम और परेशानियों के चलते हर 5 में से 4 इंसान तनावपूर्ण जीवन व्यतीत करता है, ऐसे में लोगों को जरा-जरा सी बातों में क्रोध आने लगता है। वहीं वैज्ञानिकों की माने तो अत्यधिक क्रोध मानव जीवन के लिये बेहद हानिकारक है, यह क्रोध करने वाले व्यक्ति को हानि तो पहुँचता ही साथ ही दूसरों की समस्या में भी वृद्धि करती है।
इसके साथ ही क्रोध करने की समस्या होने पर मानव का आधा दिमाग काम करना बंद कर देता है, जिससे उसको कुछ दिन बाद सही गलत का फर्क भी नहीं रह जाता है। वहीं अगर आपको भी अत्यधिक क्रोध की समस्या है तो आपको यह उपाय अपनाने चाहिये-
मंगलवार का उपवास है कारगर-
अगर आपको बहुत जल्द गुस्सा आने की समस्या है तो आपको मंगलवार के दिन उपवास रखना चाहिये। बता दें कि मंगलवार को सुबह स्नान आदि करके पूरे दिन व्रत का पालन करें, वहीं कुछ मंगलवार ऐसा करने से आपको जल्द ही लाभ दिखाई देने लगेंगे।
हर मंगलवार करें हनुमान चालीसा का पाठ-
ज्योतिष की मानें तो मनुष्य के जीवन में मंगल की अशुभता के कारण ही व्यक्ति को अत्यधिक क्रोध आने लगता है, ऐसे में मंगलवार के दिन की गयी पूजा अत्यंत लाभदायक है। बता दें कि इस स्थिति से बचने के लिये आप हर मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ कर सकते हैं, वहीं चालीसा का पाठ करने से नकारात्मक विचार दूर होते हैं, साथ ही डर से मुक्ति भी मिलती है।
मंदिर में अर्पित करें तुलसी की माला-
तुलसी को भगवान हनुमान का बेहद प्रिय माना गया है, वहीं मंगलवार की पूजा के दौरान इस दिन हनुमान जी को तुलसी का भोग लगाया जाता है और इसकी माला अर्पित की जाती है। इसके साथ क्रोध से छुटकारा पाने के लिये सिंदूर से तुलसी के पत्तों में राम-राम लिखें और यह पत्ते हनुमान जी को अर्पित कर दें, इससे अत्यधिक क्रोध की समस्या से छुटकारा मिलता है।

