रिश्ते:- आजकल के लोगों की दुनिया बनी हुई है सोशल मीडिया। वह अपने जीवन का ज्यादातर समय सोशल मीडिया पर व्यतीत करते हैं। उन्हें लगता है जब वह अपने जीवन से जुड़ी कोई चीज सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं तो उन्हें लोगो का अटेंशन मिलता है। लेकिन कई बार आपकी लाइफ में आपका यह सोशल मीडिया लव समस्या बन जाता है। क्योंकि जब आप अपने जीवन से जुड़ी चीजे सोशल मीडिया पर साझा करती है तो यह आपके जीवन मे कुछ भी प्राइवेट नहीं रहने देता जिसके चलते आपके पार्टनर और आपके बीच के सम्बंध भी खराब होते हैं।
तो अगर आप सोशल मीडिया लविंग है और जल्द ही किसी के साथ एक रिश्ते में बंधने जा रहे हैं तो आप अपने रिश्ते को प्राइवेट रखने की तैयारी कर ले। क्योंकि आपके रिश्ते के कुछ पल जब आपके पास सहेजे रखे रहते हैं तो यह आपको बेहद खुशी देते हैं और आपके और आपके पार्टनर के मध्य एक मजबूत रिश्ता बनाते हैं। तो आइए जानते हैं कैसे रखे अपने रिश्ते को प्राइवेट…..
सोशल मीडिया से करे परहेज़:-
अगर आप किसी के साथ रिश्ते में बंधते है तो आपको सोशल मीडिया से परहेज़ करना चाहिए और अपने पार्टनर से जुड़ी हर छोटी मोटी चीज को जग जाहिर नहीं करना चाहिए। आप दोनो के रिश्ते में जो भी चीजें हो उन्हें आप अपने बीच रखे और अपने रिश्ते को समय दें न की सोशल मीडिया को।
रिश्ते को संभालने का मौका:-
अगर आप किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं तो आप उसके साथ वक्त गुजारे और अपने बीच की छोटी मोटी लड़ाई को खुद सुलजाये। उसे सोशल मीडिया पर शेयर करने या जग जाहिर करने से आपको कोई खास लाभ नहीं प्राप्त होगा और आपके पार्टनर का आपपर से विश्वास कम होगा।
जबरदस्ती से बचे:-
रिश्ते में समझ का एक अलग स्थान होता है। अगर आप समझदारी से काम लेते हैं तो आपका रिश्ता अच्छा चलता है और आपके बीच एक भावनात्मक जुड़ाव बनता है वही अगर आप पार्टनर के साथ जबरदस्ती करते हैं तो यह आपके रिश्ते को प्रभावित करता है और आपका सम्बंध खराब हो जाता है।

