UP News शर्मनाक : बेटी को नशीला पदार्थ पिलाकर पिता किया दुष्कर्म

न्यूज़UP News शर्मनाक : बेटी को नशीला पदार्थ पिलाकर पिता किया दुष्कर्म

Date:

लखनऊ। आज रविवार को दिन निकलते ही जज के मकान में हत्या की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। जज के मकान की देखभाल करने वाले केयरटेकर की हत्या चाकू से गोदकर कर दी गई है। हत्या का आरोप मृतक के छोटे भाई पर लगा है। पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। घटना चिनहट दयाल रेजीडेंसी की है। जहां पर एक जज के घर में केयर टेकर का काम करने वाले मोहित की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। वारदात का पता आज सुबह रविवार चला। जिस पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और वारदात में शामिल मृतक के छोटे भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

Read also: जीजा ने उधार देने से किया मना तो साले ने अपनी दे दी जान

इंस्पेक्टर जीएम त्रिपाठी ने बताया कि पटना भागलपुर में तैनात जज शरद चंद्र श्रीवास्तव का मकान दयाल रेजीडेंसी में हैं। इस मकान की देखरेख के लिए जज ने मोहित नामक युवक को रखा हुआ है। जो कि अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहकर मकान की देखरेख करता है। गत शनिवार रात मोहित का भाई भूपेंद्र घर आया था। भूपेंद्र मोहित से छोटा है। घर पर ही दोनों के बीच झगड़ा हुआ। जिसके बाद मोहित कमरे में जाकर सो गया था। इस बीच मौका पाकर भूपेंद्र ने चाकू से बड़े भाई का गला रेत दिया। सुबह खून से सने मोहित के शव को देख पत्नी ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...