Site icon Buziness Bytes Hindi

UP News शर्मनाक : बेटी को नशीला पदार्थ पिलाकर पिता किया दुष्कर्म

अलीगढ़। जिले के अतरौली इलाके में एक नाबालिग बच्ची के साथ उसके पिता द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है। सीओ अतरौली शिव प्रताप सिंह ने बताया कि अतरौली इलाके के एक गांव में एक पिता ने अपनी नाबालिग बेटी को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया है। जबकि पत्नी अपनी रिश्तेदारी में गई हुई थी।

Read also: Judge के मकान में caretaker की धारदार हथियार से गोदकर हत्या

इस बीच पिता अपनी नाबालिग बेटी के साथ घर में अकेला था। मां का आरोप है कि उसके पति ने गत 18 अप्रैल की रात को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोशी की हालत में बेटी के साथ दुष्कर्म किया। मां रिश्तेदारी से वापस लौटी तो बेटी ने मां को अपनी व्यथा बताई। मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया।

कोतवाली अतरौली क्षेत्र के एक गांव में एक बाप ने रिश्तो को शर्मसार करते हुए अपनी ही सगी बेटी के साथ कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश करते हुए दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। बेटी के साथ एक बाप द्वारा नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने के मामले में बेटी की पीड़ित मां ने कोतवाली अतरौली पहुंचकर बेटी के साथ दुष्कर्म करने वाले कलयुगी बाप के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए पुलिस को लिखित में तहरीर दी। पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर बेटी संग दुष्कर्म करने वाले आरोपी पिता के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Exit mobile version