20 लाख में हुआ था कैबिनेट मंत्री Saurabh Bahuguna की हत्या का सौदा,जांच करेगी एसआईटी

उत्तराखंड20 लाख में हुआ था कैबिनेट मंत्री Saurabh Bahuguna की हत्या का...

Date:

देहरादून। उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा (Saurabh Bahuguna) के हत्या की साजिश की जांच को एसआईटी गठित की गई है। ये एसआईटी एएसपी एसटीएफ की अध्यक्षता में गठित की गई है। कैबिनेट में यह मुद्दा उठने के बाद मुख्यमंत्री ने एसआईटी गठित करने के निर्देश दिए। इसका आदेश पुलिस मुख्यालय को आदेश मिल चुके हैं। आज गुरुवार को एसआईटी का गठन होगा।

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के हत्या की साजिश का मामला सामने आने के बाद ऊधमसिंह नगर पुलिस ने खुद भी अपने स्तर से 11 सदस्यीय एसआईटी का गठन किया। ऊधमसिंह नगर पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता हीरा सिंह सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पता चला था कि मंत्री की हत्या के लिए 20 लाख रुपये की सुपारी दी थी। बताया जा रहा है कि मंत्री की सड़क दुर्घटना में हत्या की साजिश थी।

मामले को बुधवार को मंत्रियों ने कैबिनेट बैठक में उठाया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने एक एसआईटी गठित करने के आदेश दिए। डीजीपी अशोक कुमार ने जानकारी दी है कि शासन से आदेश प्राप्त हो गए हैं। मामले में आज एएसपी एसटीएफ की अध्यक्षता में एसआईटी का गठन किया जाएगा। एसआईटी सितारगंज मामले की जांच करेगी। वर्तमान में इसकी दिन-प्रतिदिन के आधार पर निगरानी की जा रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...