मेरठ। चुनाव और राजनीति में न को ई अपना है और न कोई पराया। जहां पर अपने हित और लाभ दिखाई दे रहे हैं। वहीं पर रहकर धुरंधर अपना भाग्य अजमा रहे हैं। अपना दल के सोनेलाल पटेल की दोनों बेटियां आज दो अलग—अलग विचारधाराओं में चल रही हैं। सोनेलाल पटेल की एक बेटी अनुप्रिया पटेल जहां भाजपा के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ रही है। वहीं दूसरी बेटी पल्लवी सपा के टिकट पर भाजपा सरकार में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के खिलाफ सिराथू विधानसभा से मैदान में हैं। केंद्रीय मंत्री और अपना दल की प्रमुख अनुप्रिया पटेल ने बहन पल्लवी पर ‘सपा का साथ देने के लिए उन पर निशाना साधा है।
Read also: अपना दल (एस) के लिए अनुप्रिया पटेल पर अब निकाला गया चुनावी गीत
सिराथू में केशव के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए अनुप्रिया पटेल ने कहा कि आपको यह तय करना है कि अपना दल के संस्थापक सोनेलाल पटेल की विचारधारा को तिलांजलि देने वाली बेटी को चुनना है या उस बेटी को जिसने अपना दल की विचार धारा को आगे बढ़ाया है। उन्होंने बहन पल्लवी पर पिता की पार्टी अपना दल को गिरवी रखने का आरोप लगाया। अनुप्रिया पटेल ने कहा कि उनके पिता सोनेलाल पटेल ने कभी दूसरी पार्टी के बैनर के नीचे या उसके चुनाव चिह्न् पर कोई चुनाव नहीं लड़ा। पहली बार ऐसा हो रहा है कि जब अनुप्रिया पटेल ने अपनी बहन के खिलाफ जनसभा मंच से आग उगली है। इतना ही नहीं अनुप्रिया ने अपनी बहन पल्लवी पर पिता सोनेलाल पटेल की संपत्ति हड़पने का भी आरोप लगाया।
बता दे कि विधानसभा चुनाव में भाजपा के साथ गठबंधन में अपना दल एस की अनुप्रिया पटेल केंद्रीय मंत्री से उनकी बहन पल्लवी और माँ कृष्णा पटेल अलग होकर सपा के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ रही हैं। पल्लवी सिराथु और माँ कृष्णा पटेल प्रतापगढ़ विधानसभा चुनाव लड़ रही हैं। यहां पर पांचवें चरण में मतदान होना है। जहां पर 27 फरवरी को वोट डाले जाएंगे।

