Delhi: G20 समिट बैठक से पहले मेट्रो स्टेशनों पर लिखे खालिस्तान समर्थक नारे, सिख फॉर जस्टिस ने VIDEO किया जारी

इंटरनेशनलDelhi: G20 समिट बैठक से पहले मेट्रो स्टेशनों पर लिखे खालिस्तान समर्थक...

Date:

Delhi G20 summit meeting: दिल्ली में सितंबर में जी20 समिट की बैठक होने जा रही है। जिसमें दुनियाभर से 40 देशों के राष्ट्राध्यक्ष शामिल होने के लिए दिल्ली आ रहे हैं। इस दौरान तीन दिन दिल्ली में वीवीआईपी का जमावड़ा रहेगा। राजधानी दिल्ली में होने वाले Delhi G20 summit meeting से पहले पांच से अधिक मेट्रो स्टेशनों पर खालिस्तान समर्थक नारे लिखे हैं। इसे लेकर दिल्ली पुलिस एक्शन लेने जा रही है।

‘सिख फॉर जस्टिस’ ने जारी किया वीडियो

Delhi G20 summit meeting से पहले दिल्ली मेट्रो स्टेशनों पर लिखे गए नारों को दिल्ली पुलिस ने फिलहाल मिटा दिया है।
दिल्ली में पांच से अधिक मेट्रो स्टेशनों पर अलग अलग जगह खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में ‘सिख फॉर जस्टिस’ संगठन ने वीडियो जारी किया है। सिख फॉर जस्टिस संगठन वीडियो को सोशल मीडिया पर फैलाकर भारत की छवि को धूमिल करने कर रहा है।

नई दिल्ली में 9 और 10 दिसंबर को जी 20 सम्मेलन होने की तैयारी चल रही है। इसे लेकर दिल्ली के निवासियों और सिर्फ अधिकृत वाहनों और आपात सेवाओं वाले वाहन को नई दिल्ली के अंदर आने-जाने के लिए अनुमति दी जाएगी।

नई दिल्ली के होटल, अस्पताल और अन्य महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के लिए हाउसकीपिंग, खानपान, अपशिष्ट प्रबंधन आदि से जुड़े वाहनों को सत्यापन के बाद ही दिल्ली में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। जिसमें बताया है कि स्थानीय निवासियों, अधिकृत वाहनों और उपरोक्त आवश्यक सेवा प्रदाताओं को अपनी पहचान साबित करने के लिए आवश्यक दस्तावेज साथ में रखने होंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...

गोरखपुर हाईवे पर ट्रक-डंपर भिड़े, जिंदा जले ड्राइवर और क्लीनर

रॉन्ग साइड से आए डंपर ने मारी टक्कर, धधकती...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...