शुभमन गिल ने आईपीएल-13 में KKR को दिलाई पहली जीत

स्पोर्ट्सशुभमन गिल ने आईपीएल-13 में KKR को दिलाई पहली जीत

Date:


शुभमन गिल ने आईपीएल-13 में KKR को दिलाई पहली जीत

IPL-2020 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज की | शुभमन गिल जीत के हीरो रहे |

मुकाबले में हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 142 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर ने 18 ओवर में महज 3 विकेट गंवाकर जीत के साथ इस सीजन में अपना खाता खोल लिया।

हैदराबाद को 24 रन पर सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो (5) के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद डेविड वॉर्नर ने मोर्चा थामा, लेकिन कप्तान वॉर्नर 30 गेंदों में 36 रन से ज्यादा नहीं बना सके।

इसके बाद मनीष पांडे-ऋद्धिमान साहा के बीच तीसरे विकेट के लिए 62 रन की साझेदारी हुई, जिसने टीम को संभाल लिया। मनीष पांडे ने अपने आईपीएल करियर का 16वां अर्धशतक जड़ा। मनीष पांडे 38 गेंदों में 51 आउट हुए, जबकि साहा ने 30 रन जुटाए। विपक्षी टीम की ओर से पैट कमिंस, कुलदीप यादव और आंद्रे रसेल को 1-1 सफलता हाथ लगी।

लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर को सुनील नरेन (0) के रूप में जल्द पहला झटका लगा। इसके बाद नितीश राणा (26) और कप्तान दिनेश कार्तिक भी चलते बने। केकेआर ने अपने 3 विकेट 53 रन पर गंवा दिए थे।

यहां से युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने इयोन मोर्गन के साथ अटूट साझेदारी की। शुभमन गिल ने 62 गेंदों में 5 चौकों और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 70, जबकि इयोन मोर्गन ने 29 बॉल में 5 बाउंड्री की मदद से 42 रन बनाकर टीम को 12 गेंदें शेष रहते जीत दिला दी। हैदराबाद की तरफ से खलील अहमद, टी नटराजन और राशिद खान को 1-1 सफलता हाथ लगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...