चीनी पत्रकारों के प्रवास का प्रतिबंधन आगे बढ़ाएगा अमेरिका

इंटरनेशनलचीनी पत्रकारों के प्रवास का प्रतिबंधन आगे बढ़ाएगा अमेरिका

Date:


चीनी पत्रकारों के प्रवास का प्रतिबंधन आगे बढ़ाएगा अमेरिका

वाशिंगटन: ट्रंप प्रशासन चीन के पत्रकारों के अमेरिका में रहने की अवधि को 90 दिन तक सीमित करने और इसे इतने ही दिन के लिए दोबारा आगे बढ़ाने पर विचार कर रहा है। संघीय अधिसूचना में यह जानकारी दी गई। गृह सुरक्षा मंत्रालय का यह प्रस्ताव छात्रों,शोधकर्ताओं और विदेशी पत्रकारों के सीमित अवधि के वीजा से ही जुड़ा है।

शुक्रवार को जारी अधिसूचना के अनुसार आमतौर पर विदेशी पत्रकारों के रहने की समयसीमा 240 दिन है और इसके बाद इसे इतने ही दिन के लिए आगे बढ़ाया जाता है। चीन से आने वाले पत्रकारों को अमेरिका आई वीजा देगा जो केवल 90 दिन के लिए होगा।

पक्षकारों को इस शासकीय अधिसूचना का 30दिन में जवाब देना है। मकाऊ विशेष प्रशासनिक क्षेत्र के पासपोर्ट धारकों को इसमें छूट दी गई है। चीन के पत्रकारों के लिए अवधि दोबारा बढ़ाने की सीमा केवल 90 दिन ही है। विदेशी पत्रकारों और उनके आश्रितों को आई वीजा की अवधि समाप्त होने पर अथवा नवीनीकरण आवेदन के रद्द होने पर तत्काल देश छोड़ना होगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...