मायावती को झटका, भांजे प्रबुद्ध कुमार ने मिलाया रालोद से हाथ

मेरठ रीजनमायावती को झटका, भांजे प्रबुद्ध कुमार ने मिलाया रालोद से हाथ

Date:


मायावती को झटका, भांजे प्रबुद्ध कुमार ने मिलाया रालोद से हाथ

  • वरिष्ठ नेताओं के बाद अब घर के लोग भी छोड़ रहे बसपा प्रमुख का साथ

मेरठ। बसपा से वरिष्ठ नेताओं का दूसरे दलों में शामिल होने के बीच बसपा प्रमुख मायावती को बड़ा झटका उनके घर से ही मिला है। मायावती के भांजे प्रबुद्ध कुमार ने आज अपनी पार्टी का विलय राष्ट्रीय लोकदल में किया है। अपने ही घर में पड़ी फूट मायावती के लिये बेहद चिंता की बात है।

Read also: बाबा साहब के विरोधी हैं सत्ता में बैठे लोगः मायावती

आज मेरठ के दबथुआ में हुई सपा-रालोद गठबंधन की रैली जहां भीड़ जुटाने में कामयाब रही वहीं इस रैली ने बसपा प्रमुख मायावती को भी गहरी चोट दी है। मायावती के भांजे प्रबुद्ध कुमार ने अपनी पार्टी भारतीय बहुजन परिवर्तन पार्टी का का विलय रालोद में कर लिया है। दबथुवा में हुई परिवर्तन संदेश रैली में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी जयंत के समक्ष भारतीय बहुजन परिवर्तन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बसपा प्रमुख मायावती के सगे भांजे प्रबुद्ध कुमार ने राष्ट्रीय लोकदल में विलय करने का ऐलान किया।

राष्ट्रीय लोकदल के क्षेत्रीय अध्यक्ष चैधरी यशवीर सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय लोकदल की नीतियों से प्रभावित होकर भारतीय बहुजन परिवर्तन पार्टी के करीब 1000 नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पार्टी में विलय किया है। यह उत्तर प्रदेश में रालोद के बढ़ते जनाधार का संकेत है जो आगामी विधानसभा चुनाव में जीत निश्चित कर रहा है।

Read also: मायावती का भाजपा, सपा, कांग्रेस पर निशाना, बोलीं, सत्ता में आने पर भूल जाते हैं वादे

वहीं सगे भांजे प्रबुद्ध कुमार का अपनी पार्टी का राष्ट्रीय लोकदल में विलय करना बसपा प्रमुख मायावती के लिये चिंता की बात है। अब तब बसपा छोड़ कर दूसरे दलों में शामिल होने वाले नेताओं को मायावती गलत साबित करती आयीं हैं। मगर अपने ही सगे भांजे पर आरोप लगाते हुए मायावती को भी कई बार सोचना पड़ेगा। वहीं रालोद में अपनी पार्टी का विलय करने के बाद भांजे प्रबुद्ध कुमार निश्चित ही चुनाव के दौरान बसपा प्रमुख पर निशाना साधेंगे। अब औरों की चोट को तो सहन किया जा सकता है मगर अपनों द्वारा लगाये गये आरोपों का जवाब मायावती कैसे देंगे यह देखने वाली बात होगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related