शिवांगी जोशी के नए फोटोशूट ने मचाया धमाल, आने लगे रिश्ते

बॉलीवुडशिवांगी जोशी के नए फोटोशूट ने मचाया धमाल, आने लगे रिश्ते

Date:


शिवांगी जोशी के नए फोटोशूट ने मचाया धमाल, आने लगे रिश्ते

टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की लीड एक्ट्रेस शिवांगी जोशी के नए फोटोशूट ने धमाल मचा रखा है। नए फोटोशूट में शिवांगी जोशी काले रंग के हॉल्टर नेक ड्रेस और लैस बूट्स में नजर आ रही है। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ एक्ट्रेस के नए फोटोशूट पर फैंस कमेंट की बरसात करने में जुटे हुए हैं। जहां कई लोग शिवांगी जोशी के इस बोल्ड अंदाज की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं, वहीं कई मेल फैंस ने तो उनके आगे प्रपोजल की झड़ी ही लगा दी है। शिवांगी जोशी लम्बे समय से राजन शाही के सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में बतौर नायरा सिंघानिया/गोयनका के रोल में दिख रही है। फिलहाल तो टीवी की इस संस्कारी बहू के मॉर्डन अंदाज ने हर किसी का दिल जीत लिया है।

https://www.instagram.com/p/CFh1z1tjOJX/

एक फैन ने शिवांगी जोशी की नई फोटोज पर कमेंट किया है, ‘आंखे फटी की फटी रह जाएंगी…इतनी हॉटनेस, क्यूटनेस..ब्यूटी को ओवरलोड होते हुए देखकर…मुझे आपसे प्यार है। आप मेरी रोल मॉडल है…क्या मुझे दुनिया की इस खूबसूरत हसीना से रिप्लाई मिलेगा?’ तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है, ‘अब इन फोटोज को देखने के बाद रात को सुकून भरी नींद आने वाली है।’

शिवांगी जोशी अपने होमटाउन देहरादून से मुबंई ये सोचकर आई थी कि उन्हें एक कोरियोग्राफर बनना है। शिवांगी जोशी ने शुरूआती दिनों में डांसिंग क्लास भी ज्वॉइन भी की थी, लेकिन समय का पहिया ऐसा घूमा कि उन्हें एक्टिंग की दुनिया में आने से कोई भी नहीं रोक पाया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related