Share Market Close Today: डालर के मुकाबले फिसला रुपया, गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार

न्यूज़Share Market Close Today: डालर के मुकाबले फिसला रुपया, गिरावट के साथ...

Date:

Share Market Close Today: आज सप्ताह के पहले दिन भारतीय शेयर बाजार में मिला जुला रूख रहा। वहीं आज रुपया भी डालर के मुकाबले फिसल गया। आज शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव देखा गया। दोनों सूचकांक मिले-जुले रुख पर बंद हुए। पिछले हफ्ते शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। आज सोमवार को सुबह से बाजार में तेजी का रूख दिखा। वैश्विक बाजारों में कमजोर रुझानों का असर शेयर बाजार में देखने को मिला।

सेंसेक्स और निफ्टी मिले-जुले रुख पर बंद

शेयर बाजार में हफ्ते के पहले दिन उतार-चढ़ाव देखा गया। बाजार दोनों सूचकांक के मिलेजुले रुख पर बंद हुआ है। बीएसई सेंसेक्स 9.37 अंक गिरा है और 62,970 अंकों पर बंद हुआ। सेंसेक्स में गिरावट का आज तीसरा दिन है। आज दिन में यह 63,136.09 के उच्चतम और 62,853.67 न्यूनतम स्तर पर पहुंचा वहीं, निफ्टी 25.70 अंकों की बढ़त के साथ 18,691.20 पर बंद हुआ।

आज के टॉप गेनर्स

सेंसेक्स पैक में रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, भारती एयरटेल, एनटीपीसी, लार्सन एंड टुब्रो,पावर ग्रिड, एचडीएफसी बैंक, टेक महिंद्रा, कोटक महिंद्रा बैंक और एचडीएफसी के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। जबकि टाटा मोटर्स, मारुति, टाइटन, अल्ट्राटेक सीमेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और इंडसइंड बैंक लाल निशान पर बंद हुए थे। वैश्विक बाजार के नकारात्मक प्रदर्शन का कारण रूस में राजनीतिक अस्थिरता है। अस्थिरता के कारण तेल की कीमतों में तेजी आई है। जो चिंता का कारण है। रूस

वैश्विक शेयर बाजारों का हाल

एशिया के शेयर बाजारों में मिलाजुला कारोबार रहा। सियोल हरे निशान में बंद हुआ। जबकि टोक्यो, शंघाई और हांगकांग निचले स्तर पर बंद हुए हैं। यूरोप के शेयर बाजार गिरावट के बीच कारोबार कर रहे थे। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। कच्चे तेल का बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.45 फीसद की चढ़कर 74.18 डॉलर प्रति बैरल के साथ कारोबार कर रहा है। आज रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 9 पैसे गिरकर 82.04 पर बंद हुआ। शुक्रवार को रुपया 81.96 पर बंद हुआ था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...