Shahid Afridi On Virat Kohli: शाहिद आफरीदी ने विराट के रवैये पर उठाया सवाल

स्पोर्ट्सShahid Afridi On Virat Kohli: शाहिद आफरीदी ने विराट के रवैये पर उठाया सवाल

Date:

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ऐसे खिलाड़ी हैं जो भारतीय क्रिकेटर्स को लेकर हमेशा बायस्ड रहते हैं और कोई न कोई विवादस्पद बयान देते रहते हैं. अब उन्होंने भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली के रेस्ट को लेकर बयान दिया है. पाकिस्तान के इस पूर्व आक्रामक बल्लेबाज़ ने कहा कि क्या विराट कोहली अब आराम करने और टाइम पास करने के लिए रह गयी हैं. 

शाहिद आफरीदी ने विराट कोहली की मौजूदा फॉर्म के साथ ही उनके रवैये पर भी सवाल उठाये हैं. उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि क्रिकेट में एटीट्यूड का बड़ा महत्त्व होता है, आफरीदी ने सवाल किया क्या विराट कोहली अब उसी मोटिवेशन के साथ खेल रहे हैं जैसा वो तब खेलते थे जब वो नंबर वन थे. उनके क्लास पर कोई सवाल नहीं खड़ा कर सकता लेकिन क्या वो फिर उसी पोजीशन पर जाना चाहते हैं जहाँ पर वो पहले थे. हमें तो लगता है जैसे विराट मान बैठे हैं कि उन्होंने सबकुछ पा लिया है इसलिए अब सिर्फ टाइम बिताओ।  

Read also: Hardik Pandaya: आयरलैंड दौरे के लिए हार्दिक पांडया को मिली कप्तानी

बता दें कि विराट कोहली पिछले दो सालों से बड़ी पारियां नहीं खेल पा रहे हैं, उनके बल्ले से शतक निकले हुए भी काफी अरसा बीत चूका है, आईपीएल 2022 में भी वह एक दो पारियों के अलावा पूरी तरह से फ्लॉप रहे थे और उसका खामियाज़ा उनकी टीम को भुगतना पड़ा था. विराट फिलहाल इंग्लैंड दौरे पर हैं जहाँ पर वह इकलौता टेस्ट मैच खेलेंगे जो 1 जुलाई से खेला जायेगा, यह मैच पिछले दौरे का छूटा हुआ टेस्ट है जो नहीं खेला जा सका था. बता दें कि इंग्लैंड की पिछली टेस्ट सीरीज़ में विराट का बल्ला खामोश ही रहा था. विराट बल्ले से नाकामी का सिलसिला अगर ऐसे ही जारी रहा तो शाहिद आफरीदी जैसे और भी विराट की आलोचना करने आगे आएंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...