आम आदमी पर गिरी गाज, SBI Home Loan में हुई बढ़ोतरी

बिज़नेसआम आदमी पर गिरी गाज, SBI Home Loan में हुई बढ़ोतरी

Date:

SBI Home Loan: अभी हाल ही में रिजर्व बैंक ने महंगाई पर लगाम लगाने के उद्देश्य से रेपो रेट बढ़ा बढ़ा दी है। वही अब कई बड़े बैंक अपनी ब्याज दरों में इजाफा कर रहे हैं। वही अब भारतीय स्टेट बैंक ने अपने होंम लोन की ब्याज दरों को बढ़ा दिया है। बैंक ने होंम लोन पर 7.55 फीसदीं की बढ़ोतरी की है। अब इस बढ़ोतरी से होंम लोन लेने वाले ग्राहकों पर प्रभाव पड़ेगा और उन्हें ब्याज पर अधिक EMI भरनी होगी। 
स्टेट बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक बैंक ने ईबीएलआर को बढ़ाकर 7.55 प्रतिशत कर दिया है जो पहले 7.05 प्रतिशत थी। बैंक ईबीएलआर के ऊपर ऋण जोखिम प्रीमियम भी जोड़ते हैं। बैंक ने कोष की सीमांत लागत आधारित ऋण दर (एमसीएलआर) को 0.20 प्रतिशत बढ़ाया है। होंम लोन में हुई बढ़ोतरी से पहले बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट और बैंक लोन पर ब्याज दर बढाई थी। 
स्टेट बैंक के मुताबिक फिक्स्ड डिपॉजिट पर 211 दिन से लेकर एक साल से कम अवधि के लिये ब्याज दर 4.60 प्रतिशत होगी, जो अभी 4.40 प्रतिशत है. वरिष्ठ नागरिकों को 5.10 प्रतिशत ब्याज मिलेगा, जो अभी 4.90 प्रतिशत है। दो साल से कम अवधि की जमाओं पर ग्राहकों को 5.30 प्रतिशत ब्याज मिलेगा. इसमें 0.20 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. वहीं, वरिष्ठ नागरिकों को 5.80 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। वही दो वर्ष से लेकर तीन साल से कम की जमा पर ब्याज दर को 5.20 प्रतिशत से बढ़ाकर 5.35 प्रतिशत वही अब वरिष्ठ नागरिकों को 5.85 प्रतिशत ब्याज मिलेगा, जो पहले 5.70 प्रतिशत था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related