Hardik Pandaya: आयरलैंड दौरे के लिए हार्दिक पांडया को मिली कप्तानी

स्पोर्ट्सHardik Pandaya: आयरलैंड दौरे के लिए हार्दिक पांडया को मिली कप्तानी

Date:

भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने जून के अंतिम सप्ताह में होने वाले आयरलैंड दौरे के लिए हार्दिक को कप्तान घोषित किया है, बोर्ड ने जो टीम घोषित की है उसमें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कप्तानी कर रहे विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत का नाम शामिल नहीं है, इसका मतलब उन्हें बोर्ड ने आराम दिया है। टीम में सूर्या कुमार यादव की वापसी हुई है, इसके अलावा संजू सैमसन को भी शामिल किया गया है। 17 सदस्यीय टीम में राहुल त्रिपाठी को पहली बार टीम में जगह मिली है। भुवनेश्वर कुमार को टीम का उप कप्तान घोषित किया गया है। बता दें कि राहुल त्रिपाठी ने आईपीएल में काफी दमदार प्रदर्शन किया था और कई बहुत आक्रमक पारियां भी खेली थीं। आईपीएल में प्रदर्शन को देखते हुए माना जा रहा था कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टी 20 सीरीज उन्हें मौका ज़रूर मिलेगा लेकिन उन्हें इंतज़ार करना पड़ा।

Also read: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से आज लगातार तीसरे दिन भी ईडी करेगी पूछताछ

राहुल त्रिपाठी ने बीते आईपीएल के 14 मैचों में 413 रन बनाये थे और उनका स्ट्राइक रेट भी काफी अच्छा था। पिछले कई आईपीएल से राहुल त्रिपाठी अपना प्रभाव छोड़ रहे थे लेकिन अवसर नहीं मिल पा रहा था, आखिरकार टीम इंडिया की जर्सी पहनने का उन्हें मौका मिल ही गया। अब देखना है कि दो टी 20 मैचों की इस श्रंखला में उनको खेलने का मौका मिलेगा या नहीं।  वहीँ टीम में संजू सैमसन की एकबार फिर वापसी हुई है। संजू सैमसन को इससे पहले भी कई मौके मिले हैं लेकिन वो उन मौकों को भुना पाने में अबतक नाकाम रहे हैं, हालाँकि लोगों को इस बात पर हैरानी होती है कि आईपीएल में इतनी शानदार बल्लेबाज़ी करने वाले संजू सैमसन टीम इंडिया के साथ वैसा प्रदर्शन क्यों नहीं कर पाते।

Also read: Uttarakhand में AAP को एक झटका, प्रदेशाध्यक्ष भाजपा में शामिल

टीम में दिनेश कार्तिक का भी नाम शामिल है इसलिए संजू सैमसन एक बल्लेबाज़ के रूप में खेलेंगे या एक विकेटकीपर के रूप या फिर टीम कॉम्बिनेशन में उनकी जगह बनेगी या नहीं, एक बड़ा सवाल है। हार्दिक पटेल अनुभवी दिनेश कार्तिक के साथ जाएंगे या फिर संजू के साथ, फैसला थोड़ा मुश्किल होगा। टीम में उमरान मालिक और अर्शदीप सिंह को बरकरार रखा गया है, यह दोनों दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी टीम में शामिल हैं लेकिन अभी तक खेलने का मौका नहीं मिला है। वहीँ  सूर्यकुमार यादव की भी वापसी हुई है जिससे मध्यक्रम को मज़बूती मिलेगी। दो मैचों की इस सीरीज़ के दोनों मैच 26 और 28 जून को मलाहाइड में खेले जायेंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...