मेरठ। गुरुवार को आज लगातार 36 वें दिन मेरठ सहित देश के अन्य महानगरों में पेट्रोल डीजल कीमत में बढ़ोतरी नहीं हुई। यानी एक महीने के बाद भी पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर हैं। लेकिन आम आदमी के लिए एलपीजी गैस सिलेंडर के लिए जेब ढीली करनी पड़ रही है। गत शनिवार को तेल कंपनियों ने रसोई गैस सिलेंडर में 50 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोत्तरी की थी। अभी हाल ही में एलपीजी के कमर्शियल रसोई गैस के दामों में एक मई केा 103 रुपये तक कंपनियों ने बढ़ाए थे। बात दें कि पेट्रोलियम कंपनियों ने पिछले तीन महीने में चार बार रसोई गैस के सिलेंडर के दामों में वृद्धि की है।
आज गुरुवार को मेरठ में पेट्रोल की कीमत 105.01 रुपये प्रति लीटर है। जबकि डीजल 96.58 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। पिछले करीब चार हफ्ते पहले धीरे-धीरे करके देश की पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल डीजल के दामों में 10 रुपये तक की वृद्धि कर दी थी। वहीं दूसरी ओर एलपीजी रसोई गैस के दामों में इजाफा कर दिया है। जिससे आम जनता पर महंगाई की मार पड़ रही है।
Also read: Delhi में बिजली उपभोक्ताओं को ‘AAP’ का झटका, शर्तो पर मिलेगी मुफ्त बिजली
पेट्रोल के मूल्य अभी स्थिर रहने की संभावना है। एक तरफ जहां पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर हैं वहीं दूसरी ओर एलपीजी कमर्शियल रसोई गैस के दाम बढ़े तो इसका असर लोगों पर पड़ा। मेरठ में 19 किग्रा का एलपीजी कमर्शियल सिलेंडर इस समय 2347 रुपये का मिल रहा है। जबकि इससे पहले इसके दाम 2244 रुपये थे।

