Site icon Buziness Bytes Hindi

Petrol Diesel Price Today: वाहन में तेल डलवाने से पहले जान ले आज क्या है पेट्रोल डीजल का भाव

मेरठ। आज बुधवार को पेट्रोल डीजल के दामों में तेल कंपनियों ने कीमतों में बदलाव किया। लेकिन इन कीमतों में बदलाव का कोई असर वाहन स्वामियों की जेब पर नहीं पड़ा। यानी आज भी पेट्रोल डीजल की कीमतें स्थिर हैं। पिछले माह पेट्रोल की कीमत में 9.50 रुपये और डीजल के दाम 7.25 रुपये प्रति लीटर कम किए गए थे। जिसके बाद आज बुधवार को मेरठ में पेट्रोल का दाम 96.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 89.49 रुपये प्रति लीटर हैं। लेकिन खाद्य पदार्थों पर महंगाई से लोग परेशान हैं। लोग अब सरकार से मांग करने लगे हैं कि जिस प्रकार पेट्रोल और डीजल के दामों में कमी की गई है।

Also read: आज सोमवार को पेट्रोल पंपों पर ये है पेट्रोल डीजल का भाव

उसी प्रकार से खाद्य चीजों पर बढ़े दामों में भी कमी की जाए। अप्रैल की छह तारीख तक पेट्रोल-डीजल के दाम में 80-80 पैसे की बढ़ोत्तरी की गई थी। उसके बाद से पेट्रोल डीजल की कीमतें स्थिर हैं। हालांकि देश के कुछ शहरों में पेट्रोल का दाम 100 रुपये से ऊपर चल रहा है। जबकि महंगाई के बोझ से दबे आम आदमी को 21 मई को सरकार ने राहत दी थी। जिसके बाद केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर आठ रुपये और डीजल पर सात रुपये एक्साइज ड्यूटी की कटौती की थी। इसके बाद प्रदेश सहित तमाम राज्यों में पेट्रोल और डीजल की कीमत में कमी आई थी। 

Also read: जानिए आज क्या है पेट्रोल डीजल का भाव, तेल कंपनियों ने ये दी राहत

आज आगरा में पेट्रोल 96.38 रुपये और डीजल का भाव 89.55 रुपये प्रति लीटर है। जबकि लखनऊ में पेट्रोल आज 96.44 रुपये और डीजल का भाव 89.64 रुपये प्रति लीटर। योगी के गोरखपुर में पेट्रोल 96.43 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर है। गाजियाबाद में आज पेट्रोल 96.58 रुपये और डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। नोएडा में पेट्रोल का भाव 96.64 रुपये और डीजल की कीमत 89.82 रुपये प्रति लीटर पर टिकी है। मेरठ में पेट्रोल की कीमत 96.46 रुपये और डीजल का दाम 89.64 रुपये प्रति लीटर है। मथुरा में आज पेट्रोल 96.16 रुपये जबकि डीजल 89.32 रुपये प्रति लीटर है।

Exit mobile version