Petrol Diesel Price: आज सोमवार को पेट्रोल पंपों पर ये है पेट्रोल डीजल का भाव

बिज़नेसPetrol Diesel Price: आज सोमवार को पेट्रोल पंपों पर ये है पेट्रोल...

Date:

मेरठ। वाहन मालिकों के लिए आज जून का दूसरा हफ्ता राहत वाला साबित हो रहा है। पेट्रोल डीजल के दामों में आज भी कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। आज सोमवार को 24 वें दिन लगातार पेट्रोल डीजल की कीमतें स्‍थिर बनी हुई हैं। आम लोगों को केंद्र सरकार ने पेट्रो उत्‍पाद दाम में कमी करके बड़ी राहत प्रदान की है। बता दें कि सरकार ने 21 मई को पेट्रोल और डीजल की कीमतें कम की थी। जिसके बाद पेट्रोल के दाम 9.50 रुपये और डीजल की कीमत 7.25 रुपये प्रति लीटर की कटौती हुई थी। अभी आने वाले दिनों में दामों के स्‍थिर रहने की संभावना है।

Also read: जानिए आज क्या है पेट्रोल डीजल का भाव, तेल कंपनियों ने ये दी राहत

सोमवार को पेट्रोल की कीमत 96.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल का दाम 89.40 रुपये प्रति लीटर हैं। तेल कंपनियों ने आज सोमवार को पेट्रोल-डीजल के दाम में सुबह छह बजे जारी किए। जिसके बाद आज सोमवार को पेट्रोल-डीजल की कीमत में किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी के साथ पेट्रोल-डीजल का दाम लगातार लोगों को राहत मिली है। तेल के दाम स्थिर हैं। गौरतलब है कि अंतिम बार गत 22 मई को पेट्रोल और डीजल की कीमत में बदलाव आया था। जब 21 मई को सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी घटा दी थी। दिल्ली सहित तमाम राज्यों के प्रमुख शहरों में आज सोमवार को पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं आया।

Also read: क्रूड आयल कीमत रिकार्ड स्तर पर, देश में स्थिर हैं पेट्रोल डीजल के दाम

आज पेट्रोल और डीजल के नए दाम जारी किए गए हैं। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई परिवर्तन नहीं हुआ। नई दिल्ली में आज सोमवार को एक लीटर पेट्रोल का दाम 96.72 रुपये और एक लीटर डीजल की कीमत 89.62 रुपये है। जबकि चंडीगढ़ में पेट्रोल का दाम 96.20 रुपये और डीजल का भाव 84.26 रुपये प्रति लीटर है। अमृतसर में पेट्रोल 96.90 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.24 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...