तकनीकी:- प्राइवेट टेलीकॉम कम्पनियों में हमेशा एक दूसरे को पछाड़ने की होड़ मची रहती है। यह हमेशा अपने ऑफर से लोगो को दंग कर देती है। इनके ऑफर इतने बेहतरीन होते हैं कि यह ग्राहकों को काफी फायदा देते हैं। अब इस बीच तीन टेलीकॉम कंपनियों ने एक दूसरे को टक्कर देने के उद्देश्य से बड़े प्लान लॉन्च किए हैं। jio और एयरटेल के प्लान के बारे में तो सभी जानते है यह सीधे तौर पर पूरी टेलीकॉम मार्केट में अपनी धाक जमाना चाहते हैं।
लेकिन अब इस समय इनके प्लान को मात देने के लिए वोडाफोन आइडिया ने एक ऐसा प्लान लॉन्च किया है जो इनके प्लान को धराशायी कर रहा है। असल मे वोडाफोन आइडिया ने अपने ग्राहकों के लिए 999 में एक साल की वैधता वाला प्लान लॉन्च किया है। यह प्लान यूजर्स को 365 दिन की वैधता और 50 GB डेटा देता है।
वही अगर हम वोडाफोन के 2899 वाले प्लान की बात करें तो यह यूजर्स के लिए काफी फायदेमंद है। इसमे यूजर्स को प्रतिदिन 1.5 GB डेटा मिलता है। इसके अलावा अनिलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS की सुविधा प्राप्त होती है। वोडाफोन का यह प्लान Binge All Night, विकेंड डेटा रोलओवर, Vi Movies & TV और डेटा डिलाइट के साथ आता है।

