Agneepath Protest Impact: सात राज्यों तक फैली “अग्निपथ” की आग

नेशनलAgneepath Protest Impact: सात राज्यों तक फैली "अग्निपथ" की आग

Date:

केंद्र सरकार द्वारा सेना में शार्ट भर्ती स्कीम ” अग्निपथ” योजना घोषणा के फ़ौरन बाद ही सरकार के लिए अग्निपथ बन गयी है, कल बिहार से शुरू हुई विरोध की चिंगारी देश के सात राज्यों तक पहुँच गयी है, हरियाणा में इस विरोध ने बड़ा हिंसक रूप ले लिया जहाँ पुलिस की पांच गाड़ियों को आग लगा दी गयी, वहीँ बिहार में यह आग अब कई ज़िलों में फ़ैल चुकी है, पश्चिमी यूपी तक इस आग की लपटें पहुँच चुकी हैं. 

इस योजना के विरोध में सेना अभ्यर्थियों और छात्रों ने आज भी बिहार के कई शहरों में ज़ोरदार विरोध प्रदर्शन किया,  गुस्साई भीड़ ने तो 3 ट्रेनों को ही फूंक डाला.  बिहार के जहानाबाद, बक्सर और नवादा में भी ट्रेन रोकी गई. मुंगेर, छपरा में विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया, यहाँ आगजनी के बाद जमकर प्रदर्शन हुआ. जहानाबाद में छात्रों ने गया-पटना रेलवे ट्रैक को पूरी तरह जाम कर दिया.  

वहीँ हरियाणा के पलवल में नाराज़ युवाओं ने पुलिस की 5 गाड़ियां फूंक दी गईं. वहीँ नाराज युवाओं का कहना है कि सरकार अग्निपथ योजना के जरिए युवाओं को बेरोजगारी के दलदल में धकेल रही है. सड़क पर विरोध जता युवाओं ने कहा कि अब सरकार की तानाशाही नहीं चलेगी.

Read also: National Herald Case: राहुल ने ED से माँगा सोमवार तक का समय

इसके अलावा राजस्थान, बिहार, झारखंड, और उत्तर प्रदेश में भी विरोध की लपटें पहुँच चुकी है, यूपी के बुलंदशहर और आगरा में इस योजना के विरोध में सेना में भर्ती की तैयारी में जुटे युवा आज हाथों में तिरंगा लिए सड़कों पर उतर पड़े. उन्होंने सड़कों पर तैयार जलाकर नेशनल हाईवेज को अवरुद्ध कर दिया, पुलिस ने उनपर हल्का बल प्रयोग कर उन्हें खदेड़ने में सफलता प्राप्त की. 

हरियाणा, जहाँ पर सेना में भर्ती के लिए युवाओं में काफी जोश रहता है, इस योजना की घोषणा के बाद बेहद नाराज़गी और यह नाराज़गी आज उस वक्त नज़र आयी जब युवाओं की भीड़ सीधे पुलिस से भिड़ गयी. हरियाणा के पलवल में पुलिस और सेना अभ्यर्थियों के बीच जमकर बवाल हुआ. विरोध प्रदर्शन हिंसक होते ही प्रशासन ने पलवल में इंटरनेट सेवा बंद कर दी है. पलवल में इन युवाओं ने पुलिस की 5 गाड़ियों को तोड़कर आग के हवाले कर दिया गया. वहीँ डीसी रेजिडेंस पर जबरदस्त पथराव किया गया. बता दें कि पुलिस और डीसी रेजिडेंस के सभी कर्मचारियों ने भाग कर अपनी जान बचाई.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related