मेरठ। आज गुरुवार को आईआईएमटी विवि के छात्रों के दो गुटों के बीच मारपीट हो गई। जिसके बाद एक गुट के छात्रों ने दूसरे गुट के छात्र को घेर लिया और उसको गोली मार दी। गोली लगने से एलएलबी का छात्र सचिन यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां हालत गंभीर बनी हुई है। यह हाल उस आईआईएमटी का है। जहां पर आए दिन छात्रों के बीच हिंसक लड़ाई होती है। लेकिन इसके बावजूद भी विवि प्रशासन किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं करता है। विवि प्रशासन यह कहकर पल्ला झाड़ लेता है कि ऐसा कोई भी मामला उसके विवि से जुड़ा हुआ नहीं है।
आईआईएमटी विवि के छात्रों के दो गुटों के बीच वर्चस्व को लेकर विवाद चल रहा है। जहां एक गुट के छात्रों ने आज भावनपुर के गांव अब्दुल्लापुर में एक छात्र को घेरकर गोलीमार दी। गोली मारने वाले युवक काली सफारी के साथ ही तीन बाइकों पर सवार थे। ग्रामीणों और पुलिस ने तीन हमलावरों को मौके से पकड़ लिया है। हमलावर युवक भी आइआइएमटी के ही छात्र बताए जा रहे हैं।
Read also: National Herald Case: राहुल ने ED से माँगा सोमवार तक का समय
गंगानगर स्थित आइआइएमटी यूनिवर्सिटी में पिछले कई दिनों से छात्रों के दो गुटों के बीच विवाद चला रहा था। इस मामले में कई बार विवि परिसर के भीतर भी मारपीट हो चुकी है। लेकिन आईआईएमटी प्रशासन ने इसकेा संज्ञान नहीं लिया। इसी का नतीजा आज गोलीबारी के रूप में सामने आया। जब थाना मेडिकल क्षेत्र के रहने वाला एलएलबी का छात्र सचिन यादव घर लौट रहा था। सचिन के पीछे आइआइएमटी से ही कुछ लोग गए गए। अब्दुल्लापुर गांव के पास काली सफारी और तीन बाइक सवार हमलावरों ने सचिन यादव को घेरकर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद उसके सिर से सटाकर गोली मार दी। हमलावर मौके पर मौके पर तमंचा फेंककर फरार हो गए। पुलिस और ग्रामीणों ने घेराबंदी कर तीन छात्रों को पकड़ लिया। तीनों की बाइक भी बरामद कर ली। इस मामले में एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि आईआईएमटी के छात्रों का विवाद है। पुलिस हमलावरों से पूछताछ कर रही है।

