नेशनल हेराल्ड धन शोधन मामले में पिछले तीन दिनों में 30 घंटे से ज़्यादा की पूछताछ के बाद कांग्रेस नेता और वायनाड सांसद को ED ने रेस्ट दिया है, लेकिन राहुल गाँधी ने अब प्रवर्तन निदेशालय से अगली पूछताछ के लिए कुछ और समय की मांग की है, खबर के मुताबिक राहुल गाँधी ने ED से अनुरोध किया है कि पूछताछ को अब सोमवार यानि 20 जून तक टाल दिया जाय.
कांग्रेस नेता के इस अनुरोध को प्रवर्तन निदेशालय ने स्वीकार किया है या नहीं इसकी अभी जानकारी नहीं मिली है. राहुल गाँधी ने चार दिनों का समय क्यों चाहते हैं इसके बारे में उन्होंने ED को कुछ नहीं बताया है. अगर उनके अनुरोध को ED मंज़ूर नहीं करता है तो शुक्रवार को उन्हें फिर पूछताछ के लिए जाना होगा। ED राहुल गाँधी से क्या पूछताछ कर रही है, टीवी चैनलों पर अज्ञात स्रोतों से अपने हिसाब से जानकारियां परोस रहे हैं और उन जानकारियों के हिसाब से राहुल गाँधी ED अधिकारीयों के सवालों का ठीक से जवाब नहीं दे पा रहे हैं, इन चैनलों के अज्ञात स्रोतों के मुताबिक राहुल गाँधी बहुत से सवालों का एक ढंग से ही जवाब दे रहे हैं, मानों सिखा पढ़ा कर भेजे गए हों.
Read also: ‘अग्निवीरों’ को पुलिस विभाग की नौकरी में प्राथमिकता देगी Yogi Sarkar
वहीँ राहुल गाँधी की ED की पूछताछ से शुरू हुआ कांग्रेस पार्टी का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है, सभी राज्यों के राजभवनों का आज कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने घेराव कर ज़ोरदार प्रदर्शन किया। उधर इन्हीं चैनलों के स्रोतों के मुताबिक ED ने सवालों की ऐसी सूची तैयार की है कि जिसमें कांग्रेस नेता के फंसने की पूरी उम्मीद है. जानकारी के अनुसार राहुल गाँधी से हुई अबतक की पूछताछ के आधार पर प्रवर्तन निदेशालय कुछ और बड़े लोगों को समन जारी कर सकती है.

