‘अग्निवीरों’ को पुलिस विभाग की नौकरी में प्राथमिकता देगी Yogi Sarkar

उत्तर प्रदेश'अग्निवीरों' को पुलिस विभाग की नौकरी में प्राथमिकता देगी Yogi Sarkar

Date:

अग्निपथ योजना से भड़का विरोध आज हिंसक हो गया है, कल बिहार से भड़की आग की चिंगारियां यूपी और हरियाणा तक पहुँच गयी हैं जिन्होंने ट्रेनों को जलाना और सरकारी सम्पत्तियों को नष्ट करना शुरू कर दिया है. ऐसे में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं से आह्वान किया है कि अग्निपथ योजना को लेकर वो किसी दुष्प्रचार के चक्कर में न पड़ें. 

योगी आदित्यनाथ ने इस योजना की तारीफ करते हुए कहा कि अग्निपथ योजना राष्ट्र और समाज की सेवा के लिए युवाओं को तैयार करेगी. गुरुवार को अपने ट्विटर में मुख्यमंत्री ने प्रदेश के युवाओं से अपील करते हुए कहा कि  ‘अग्निपथ योजना’ न सिर्फ आपके जीवन को नया आयाम प्रदान करेगी बल्कि भविष्य को स्वर्णिम आधार भी देगी. सीएम योगी ने कहा कि आप लोग किसी बहकावे में न आएं. प्रधानमंत्री के मंशा के मुताबिक ‘अग्निपथ योजना’ युवाओं को राष्ट्र व समाज की सेवा के लिए तैयार करेगी और उन्हें गौरवपूर्ण भविष्य का अवसर प्रदान करेगी. 

सीएम योगी ने कहा कि इस योजना से निकले हमारे ‘अग्निवीर’ राष्ट्र की अमूल्य निधि होंगे, उन्होंने आश्वासन दिया कि यूपी सरकार अग्निवीरों को पुलिस व अन्य सेवाओं में वरीयता देगी. बुधवार को भी सीएम योगी ने एक ट्वीट कर ‘अग्निवीरों’ को पुलिस विभाग की नौकरी में प्राथमिकता देने की बात कही थी.

बता दें कि अग्निपथ योजना के तहत 21 साल तक के युवाओं को चार वर्षों के लिए सेना में भर्ती किया जाएगा. 46000 भारतियों में 25 फीसद को सेना स्थायी काडर मिलेगा और शेष 75 प्रतिशत को फिर से सिविलियन का जीवन जीना पड़ेगा, देश में पिछले दो दिनों से युवाओं में गुस्सा इसी बात को लेकर है कि चार साल के बाद बेरोज़गार होने वाले रंगरूटों का क्या होगा

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related