केरल में बस पलटकर घर पर गिरी, सात लोगों की मौत

फीचर्डकेरल में बस पलटकर घर पर गिरी, सात लोगों की मौत

Date:


केरल में बस पलटकर घर पर गिरी, सात लोगों की मौत

कासरगोड: केरल के कान्हांगड के पास पनाथुर-सुलिया मार्ग पर रविवार को शादी समारोह में जा रही बस पलट कर घाट खंड के एक घर के ऊपर गिरने से सात लोगों की मौत हो गयी और कई लोग घायल हो गये।

पुलिस ने बताया कि घायलों में कुछ की हालत गंभीर है। हादसे के समय बस में करीब 70 लोग सवार थे। दुर्घटना में मारे गए लोगों में दो बच्चे और दो महिलाएं शामिल हैं। वे सभी कर्नाटक के रहने वाले हैं। मृतकों की पहचान श्रेयस (13), रविचंद्र (40), उनकी पत्नी जयलक्ष्मी (39), राजेश (45), सुमथ (40), आदर्श और पूजा के रूप में की गयी है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related