Stock Market Opening: शेयर बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी आलटाइम हाई रिकार्ड पर

बिज़नेसStock Market Opening: शेयर बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी आलटाइम हाई रिकार्ड...

Date:

Stock Market Opening: घरेलू शेयर बाजार में रिकॉर्ड तेजी और ऊंचाई का सिलसिला जारी है। निफ्टी, सेंसेक्स और बैंक निफ्टी सभी ऑलटाइम हाई रिकॉर्ड पर खुले हैं। Bank nifty Jumps Stock Market Opening भारतीय शेयर बाजार में तेजी बनी हुई है। लगातार तीसरे दिन बाजार रिकॉर्ड हाई पर खुलने में कामयाब रहा है। घरेलू निवेशक तो खरीदारी कर रहे हैं। एफआईआई का भरोसा स्टॉक मार्केट पर बरकरार है और जमकर स्टॉक्स में पैसा लगा रहे हैं।

भारतीय शेयर बाजार की ओपनिंग

शेयर बाजार आज ऐतिहासिक बढ़त के साथ खुला है। आज बीएसई सेसेंक्स 238.79 अंकों या 0.34 प्रतिशत की ऊंचाई के साथ 69,534 अंकों के लेवल पर खुला। एनएसई निफ्टी 95.65 अंक या 0.46 फीसदी की बढ़त के साथ 20,950 अंकों के लेवल पर खुला है। इस तरह 21,000 के ऐतिहासिक लेवल से केवल 50 अंक दूर खुलकर नया जोश दिखाया है।

अडानी शेयरों का धमाकेदार प्रदर्शन

अडानी ग्रुप स्टॉक्स पैक पूरी तरह हरे रंग में रंगा है। लगातार तीसरे दिन अडानी शेयर धमाकेदार तेजी के साथ ट्रेड कर रहे हैं। अडानी पोर्ट्स ओपनिंग के साथ NSE पर 4.50 प्रतिशत उछला है और NSE पर अडानी एंटरप्राइजेज में 5 प्रतिशत की जोरदार तेजी देखी गई है। अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस में करीब 14 प्रतिशत का बंपर उछाल आया है। ये एनएसई पर 1,234.20 रुपए पर ट्रेड कर रहा है।

बैंक निफ्टी में तेजी के बाद मुनाफा वसूली

बैंक निफ्टी में तूफानी तेजी का सिलसिला जारी था। ओपनिंग में रिकॉर्ड हाई पर लेवल दिखाया था। इसके बाद कुछ मुनाफावसूली देखी गई है। बैंक निफ्टी आज 47256 पर खुला था। इसने ओपनिंग के 10 मिनट के भीतर 47259 का हाई लेवल और 46847 का निचला स्तर दिखा दिया था। बैंक निफ्टी के 12 में से 5 शेयर अब तेजी पर हैं। इसके 7 शेयरों में गिरावट आई है। इसका टॉप गेनर आज आईडीएफसी फर्स्ट बैंक है। इसमें 1 फीसदी से अधिक का उछाल बना हुआ है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...

कर्नाटक में जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’ करने का आरोप, 65 साल की महिला गिरफ्तार

कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर से एक हैरान करने वाला मामला...