Germany: मच्छरों से बचाव करेगी 3डी प्रिंट वाली अंगूठी

इंटरनेशनलGermany: मच्छरों से बचाव करेगी 3डी प्रिंट वाली अंगूठी

Date:

नई दिल्ली। जर्मनी की मार्टिन लूथर यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने 3डी प्रिंट वाली अंगूठी का निर्माण किया है। इस अंगूठी को पहनने से मच्छर और छोटे कीड़े काफी समय तक दूर रहते हैं। यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर रेऐ एंद्रोस्च ने जानकारी दी है कि वैज्ञानिकों ने इस अंगूठी के प्रोटोटाइप में मच्छरों को भगाने वाले पदार्थ आईआर-3535 का उपयोग किया।

इससे निकलने वाला मच्छररोधी स्राव त्वचा को किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है। इंटरनेशनल जर्नल ऑफ फार्मास्यूटिकल में छपे शोध के अनुसार, वैज्ञानिकों ने विशेष 3डी प्रिंटिंग तकनीकी से बायोडिग्रेडेबल पॉलिमर में नियंत्रित तरीके से मच्छररोधी द्रव्य को पहुंचाया है। टीम का ध्यान ऐसी वस्तु के विकास पर ही था। जिससे आसानी से मच्छरों को अपने से दूर रखा जा सके। जैसे पहनी जाने वाली अंगूठी या ब्रेसलेट इत्यादी।

कई प्रयोगों के बाद टीम का अनुमान है कि यह शरीर के 37 डिग्री तापमान पर मच्छररोधी द्रव्य समाप्त होने में एक हफ्ते से अधिक समय लगेगा। इसमें उपयोग से वस्तुओं के विकल्पों की तलाश की जा सकती है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related