Samsung Galaxy A72 सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर हुआ स्पॉट, हो सकता है जल्द लॉन्च

टेक्नोलॉजीSamsung Galaxy A72 सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर हुआ स्पॉट, हो सकता है जल्द...

Date:


Samsung Galaxy A72 सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर हुआ स्पॉट, हो सकता है जल्द लॉन्च

Samsung A-सीरीज के नए स्मार्टफोन Galaxy A72 को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस अपकमिंग फोन की एक  रिपोर्ट सामने आई है, जिससे जानकारी मिली है कि Samsung Galaxy A72 को सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है।

Gizmochina की रिपोर्ट के मुताबिक, Samsung Galaxy A72 स्मार्टफोन SM-A725F मॉडल नंबर के साथ गीकबेंच सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट है। लिस्टिंग के अनुसार, सैमसंग गैलेक्सी ए72 8GB रैम और Snapdragon 720G प्रोसेसर के साथ आएगा। इसके साथ ही डिवाइस में 4G कनेक्टिविटी और एंड्राइड 11 का सपोर्ट दिया जाएगा। इसके अलावा गैलेक्सी ए72 को सर्टिफिकेशन साइट पर सिंगल कोर में 526 प्वाइंट और मल्टी-कोर में 1,623 प्वाइंट मिले हैं।

अन्य मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सैमसंग गैलेक्सी ए72 स्मार्टफोन क्वाड कैमरा सेटअप के साथ ग्लोबल बाजार में दस्तक देगा, जिसमें 64MP का सेंसर मौजूद होगा। इसके साथ ही फोन में पंच-होल डिस्प्ले दिया जाएगा। इसके अलावा ज्यादा कुछ जानकारी नहीं मिली है। 

 रिपोर्ट्स के अनुसार, सैमसंग के अपकमिंग फोन Galaxy A72 को अगले साल लॉन्च किया जाएगा और इसकी कीमत बजट में रखी जाएगी। फिलहाल, कंपनी की तरफ से अभी तक इस स्मार्टफोन की लॉन्चिंग, कीमत और फीचर को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।    

आपको बता दें कि सैमसंग ने इस साल अक्टूबर में अपना सबसे सस्ता 5G फोन Galaxy A42 ब्रिटेन में पेश किया था। इस फोन की शुरुआती कीमत GBP 349 (करीब 33,400 रुपये) है।         

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...