Xiaomi आज अपनी नई Mi 11 सीरीज लॉन्च करने वाली है। इस सीरीज के स्मार्टफोन में पावरफुल Snapdragon 888 प्रोसेसर दिया जाएगा। इसके अलावा यूजर्स को Mi 11 सीरीज के डिवाइस में शानदार कैमरा और एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगा।
शाओमी के मुताबिक, Mi 11 सीरीज का लॉन्च इवेंट चीन में शाम 7.30 बजे यानि भारतीय समयानुसार शाम 5.00 बजे आयोजित किया जाएगा। वहीं, इस कार्यक्रम को कंपनी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज पर लाइव देखा जा सकेगा।
Xiaomi Mi 11 की संभावित फीचर्स
–Mi 11 स्मार्टफोन 6.7 इंच का एमोलेड डिस्प्ले के साथ आएगा। इसके साथ ही फोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए Snapdragon 888 प्रोसेसर और 12GB LPDDR5 रैम दी जाएगी।
–इसके अलावा यूजर्स को इस डिवाइस में MIUI 12.5 आउट-ऑफ-द-बॉक्स ऑपरेटिंग सिस्टम का सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा ज्यादा कुछ जानकारी नहीं मिली है।
रिपोर्ट्स की मानें तो Mi 11 स्मार्टफोन की कीमत प्रीमियम रेंज में रखी जाएगी। वहीं, इस स्मार्टफोन को कई कलर ऑप्शन के साथ बाजार में उतारा जा सकता है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शाओमी ने इस साल अक्टूबर में Mi 10T को लॉन्च किया था। Mi 10T स्मार्टफोन 6GB रैम + 128GB स्टोरेज और 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है। इसके 6GB रैम वेरिएंट की कीमत 35,999 रुपये और 8GB रैम वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये है।

