10 लाख रुपये की नकली एंटीबायोटिक उत्तराखंड को लौटाईं

उत्तराखंड10 लाख रुपये की नकली एंटीबायोटिक उत्तराखंड को लौटाईं

Date:


10 लाख रुपये की नकली एंटीबायोटिक उत्तराखंड को लौटाईं

रुड़की में बनी नकली दवाइयों को किया जायेगा नष्ट
औषधि नियंत्रण विभाग ने की थी नकली दवाएं वापस भेजने की अपील

देहरादून। उत्तराखंड के रुड़की में बनायी जा रही नकली एंटीबायोटिक की सप्लाई सर्वाधिक उत्तर प्रदेश में की जा रही थी। इन नकली दवाओं का बड़ा जखीरा उत्तर प्रदेश में मिला है। अब 10 लाख रूपये कीमत वाली इन नकली दवाओं को वापस उत्तराखंड भेजा जा रहा है जहां इनको नष्ट किया जायेगा। किसी अन्य राज्य ने अभी तक नकली एंटीबायोटिक होने की सूचना नहीं दी है।

उत्तराखंड के रूड़की स्थित एक गोदाम पर छापा मारकर औषधि नियंत्रण विभाग ने नकली एंटीबायोटिक दवाओं का जखीरा बरामद किया था। बडे़ पैमाने पर नकली एंटीबायोटिक बना कर अन्य राज्यों मंे सप्लाई की जा रही थी। इस मामले मंे लोेगों को गिरफ्तार कर गोदाम को सील कर दिया गया था। औषधि नियंत्रण विभाग ने इन नकली एंटीबायोटिक के इस्तेमाल से लोगों के स्वास्थ्य को होने वाले नुकसान को देखते हुए सभी राज्यों को पत्र भेजकर इन दवाओं को वापस उत्तराखंड भेजने की अपील की थी। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में दवा स्टोरों की जांच किये जाने पर तकरीबन 10 लाख रुपये की नकली सिफेक्जिम एंटीबायोटिक मिली थी जिन्हें उत्तराखंड वापस भेजा जा रहा है। उत्तराखंड में इन नकली एंटीबायोटिक को नष्ट किया जा रहा है।

वहीं उत्तराखंड, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में इन दवाओं की सप्लाई किये जाने की संभावना थी मगर वहां यह नकली एंटीबायोटिक होने की सूचना किसी राज्य ने नहीं दी है। इससे माना जा रहा है कि या तो इन दवाओं का उपयोग किया जा चुका है या लोग इन नकली एंटीबायोटिक के बारे में सूचना नहीं दे रहे हैं। औषधि नियंत्रण विभाग इस मामले की अभी जांच कर रहा है। सूत्रों की माने तो इस मामले में विभाग के हाथ कई सबूत लगे हैं जिनकी वह जांच कर रहा है। जल्द इस मामले में कई नये खुलासे होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...