हापुड़ में सोमवार को रिकॉर्ड 84 मिले कोरोना पॉजिटिव

मेरठ रीजनहापुड़ में सोमवार को रिकॉर्ड 84 मिले कोरोना पॉजिटिव

Date:


हापुड़ में  सोमवार को रिकॉर्ड 84 मिले कोरोना पॉजिटिव

कोरोना मरीजों की संख्या हुई 529, स्वास्थ्य विभाग की बढ़ी चिंता

हापुड़ । जनपद में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में अब तेजी से इजाफा हो रहा है। मरीजों की बढ़ती संख्या स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की चिंता बढ़ा रही है। सोमवार को जनपद में रिकॉर्ड तोड़ 84 संदिग्ध मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इससे प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं सात और कोरोना पॉजिटिव मरीजों को स्वस्थ घोषित कर दिया गया है। करीब 14 लाख की आबादी वाले जनपद में अभी तक 529 कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। इनमें से 218 मरीज स्वस्थ घोषित किए जा चुके हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सोमवार को 365 संदिग्ध मरीजों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। प्राप्त हुई जांच रिपोर्ट में से 84 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार इनमें से 61 मरीज पिलखुवा के मोहल्ला आर्य नगर, 10 मरीज हापुड़ के मोहल्ला किशनगंज, 1 मरीज चमरी, एक मरीज गांव नान, 2 मरीज मोहल्ला पीरबाउद्दीन, एक मरीज रफीक नगर, एक मरीज भोला गंज, एक मरीज गढ़मुक्तेश्वर की दुर्गा कॉलोनी निवासी हैं। सभी मरीजों को क्वारंटाइन सेंटर में आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। यह सभी मरीज कोरोना पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आने के कारण संक्रमित हुए हैं। वहीं सात और कोरोना संक्रमित मरीजों की तीसरी जांच रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। अधिकारियों ने सातों को स्वस्थ घोषित कर घर भेज दिया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related