उत्तराखंड में रिकाॅर्ड 151 मौत, 8517 नये कोरोना मरीज मिले

उत्तराखंडउत्तराखंड में रिकाॅर्ड 151 मौत, 8517 नये कोरोना मरीज मिले

Date:

देहरादून, हरिद्वार, यूएसनगर और नैनीतात कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित

देहरादून। गुरुवार का दिन उत्तराखंड पर भारी रहा और राज्य में 151 कोरोना मरीजों की जान चली गयी। वहीं एक दिन में सर्वाधिक 8517 नये कोरोना मरीज मिलने से दहशत का माहौल है। देहरादून, हरिद्वार, यूएसनगर और नैनीतात कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित है।

राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 62911 हो गयी है। प्रदेशभर में लगाया गया कर्फ्यू भी प्रशासन की सख्ती के बिना बेमानी साबित हो रहा है। बाजारों से लेकर सड़कों तक पर भारी भीड़ जुट रही है। यही कारण है कि तमाम बंदिशों के बावजूद राज्य में न संक्रमितों की संख्या कम हुई और न मौत का सिलसिला थमा है। हालात दिन पर दिन और ज्यादा बिगड़ते जा रहे हैं।

उत्तराखंड में गुरुवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के अल्मोड़ा में 229, बागेश्वर में 109, चमोली में 348, चंपावत में 276, देहरादून में 3123, हरिद्वार में 1045, नैनीताल में 847, पौड़ी गढ़वाल में 413, पिथौरागढ़ में 212, रुद्रप्रयाग में 140, टिहरी गढ़वाल में 256, ऊधमसिंहनगर में 1130, उत्तरकाशी में 389 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं।

राज्य का एक भी जिला ऐसा नहीं बचा जहां संक्रमितों की संख्या 100 से कम रही हो।

बीते छह दिन में 39830 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं और 669 लोग संक्रमण से अपनी जान गंवा चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के दो लाख 20 हजार 351 मामले आए हैं, जिनमें एक लाख 49 हजार 489 स्वस्थ हो गए हैं।3293 मरीज कोरोना से जान गंवा चुके हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...

Airtel के सभी पोस्टपेड प्लान्स में अब फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का फायदा

मेरठ : भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में...