कोरोना से देश में 6 और मौतें

कोविड-19कोरोना से देश में 6 और मौतें

Date:

देश में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में सोमवार को थोड़ी कमी ज़रूर हुई लेकिन संक्रमण से होने वाली मौतों की संख्या में कोई कमी नहीं हो रही है, स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार 24 घंटे की अवधि में कोरोना संक्रमण से 6 और मौतें हुई हैं वहीँ कोविड-19 के 475 नए मामले सामने आए हैं, जबकि संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या भी अब चार हज़ार से नीचे आ गयी है.

बता दें कि 5 दिसंबर, 2023 तक कोरोना संक्रमण दे प्रतिदिन मामलों की संख्या घटकर दोहरे अंक में थी, लेकिन कोरोनोवायरस के नए सब वैरिएंट जेएन.1 के उभरने के बाद मामले लगातार बढ़ने लगे। भारत ने इससे पहले कोविड-19 की तीन लहरें देखी हैं जिसमें अप्रैल-जून 2021 के दौरान डेल्टा लहर के दौरान कोरोना संक्रमण के नए मामलों और संक्रमण से हुई मौतों की सबसे ज़्यादा घटनाएं दर्ज की गईं। पिछले 24 घंटों में कोरोना के नयी मामलों को शामिल कर ये संख्या 4,50,19,214 हो गयी है, वहीँ कोरोना से अबतक मरने वालों की संख्या 5,33,402 हो गयी है.

2020 की शुरुआत में इस महामारी ने देश में भारी तबाही मचाई थी. स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार कोरोना संक्रमण से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 4,44,81,893 है, जिसकी राष्ट्रीय रिकवरी दर 98.81 प्रतिशत है। देश में अब तक Covid -19 vaccine की 2,20,67,81,859 डोज़ दी जा चुकी हैं वहीँ अबतक 93,58,79,495 सैंपल टेस्ट किये जा चुके हैं. कोरोना की इस नयी लहर से सबसे ज़्यादा प्रभावित होने वाल राज्य केरल हैं, उसके बाद कर्नाटक, तमिलनाडु और महाराष्ट्र का नंबर आता है. मरने वालों की संख्या भी सबसे ज़्यादा केरल में दर्ज की जा रही है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related