‘धुकुर-धुकुर’ पर रश्मि ने धड़काया दिल

बॉलीवुड‘धुकुर-धुकुर’ पर रश्मि ने धड़काया दिल

Date:


‘धुकुर-धुकुर’ पर रश्मि ने धड़काया दिल

नई दिल्ली: टीवी की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक रश्मि देसाई का एक डांस वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें रश्मि देसाई का डांस और उनका स्टाइल देखने लायक है. खास बात यह है कि रश्मि देसाई इस वीडियो में भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के गाने पर डांस कर रही हैं.

रश्मि देसाई को वीडियो में देखा जा सकता है कि वो भोजपुरी सॉन्ग ‘धुकुर-धुकुर’ पर डांस से हंगामा मचा रही हैं. बहुत कम ही ऐसा मौका आता है जब रश्मि देसाई किसी भोजपुरी सॉन्ग पर परफॉर्म करती हैं. इस वीडियो को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं. रश्मि देसाई ने भोजपुरी फिल्मों में भी काम किया है. रश्मि देसाई के इस डांस वीडियो को एक करोड़ 24 लाख से ज्यादा बार यूट्यूब पर देखा जा चुका है.

रश्मि देसाई के इस वीडियो को देखकर कहा जा सकता है कि वह डांस के मामले में भी बेस्ट हैं बता दें कि अपने करियर के दौरान रश्मि देसाई झलक दिखला जा का भी हिस्सा रह चुकी हैं. रश्मि देसाई ने टीवी की दुनिया में सीरियल उतरन से एंट्री की थी, जिसमें उन्हें खूब पसंद भी किया गया था.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related