Rashifal 26 September 2022: इन तीन राशि के जातकों पर बरसेगी आज कृपा, जानिए बाकी का कैसा रहेगा दिन

धर्मRashifal 26 September 2022: इन तीन राशि के जातकों पर बरसेगी आज...

Date:

मेष 
आज का दिन किसी विदेशी यात्रा पर जाने के लिए रहेगा। किसी नई संपत्ति को खरीद कर जीवन साथी को कोई गिफ्ट दे सकते हैं। विद्यार्थियों को करियर को चमकाने का बहुत ही सुनहरा अवसर मिलेगा। भाई बहन किसी लड़ाई झगड़े में बीच-बचाव करा सकते हैं। विदेशी कंपनियों से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ कमाने का मौका मिल सकता है। परिवार में सलाह व सुझावों का स्वागत होगा।
वृष 
आज का दिन परिवार में चल रही कलह से मुक्ति दिलाने वाला रहेगा। आज जीवन साथी से किसी व्यापार से संबंधित डील पर बातचीत कर सकते हैं। व्यापार कर रहे लोग कड़ी मेहनत करेंगे, तभी वह व्यापार में आ रही समस्याओं में सुधार पा सकेंगे। सुल्तान सामाजिक क्षेत्रों में रुचि दिखाएंगी, जिससे उन पर गर्व होगा। धन के मामले में दिन अच्छा रहने वाला है। रोजगार की तलाश कर रहे  लोगों को कुछ समय और इंतजार करना होगा।
मिथुन 
आज का दिन धन के मामले में अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में छुटपुट लाभ के अवसरों से धन कमा पाएंगे। आज किसी महत्वपूर्ण बात को अपने अंदर ही रखना होगा, नहीं तो लोगों के सामने उजागर हो सकती है।  कारोबार कर रहे लोग कुछ अन्य लोगों को शामिल करेंगे। यदि सामाजिक व धार्मिक यात्रा पर जाएंगे, तो इसका अच्छा लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से दिन थोड़ा कमजोर रहेगा।
कर्क 
आज किसी रुके हुए काम के पूरा होने से भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। यदि आज किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी करने जा रहे हैं, तो उसमें जीवनसाथी से सलाह अवश्य करें। विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत के बाद सफलता मिलती दिख रही है। नौकरी में कार्यरत लोगों के अधिकारी कामों से प्रसन्न रहेंगे और आगे के लिए प्रोत्साहित करेंगे, आज कोई उपहार भी प्राप्त सकता है। आज किसी कठिन परिस्थिति का भी डटकर सामना करना होगा, तभी आसानी से बाहर निकल पाएंगे। धन का लेनदेन आप बहुत सावधानी से करें।
सिंह 
आज का दिन अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। व्यापार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। जो नौकरी में कार्यरत हैं उनकी वह समस्या समाप्त होगी। आर्थिक दृष्टिकोण से धनलाभ मिलेगा। कोई नया कार्य मिल सकता है। चुनौतियों से घबराने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि डट कर सामना करेंगे। 
कन्या 
आज परिवार में माहौल खुशनुमा रहने के कारण पुराने गिले-शिकवे दूर होंगे। आज मन में सकारात्मक विचारों को रखने का पूरा लाभ मिलेगा। कुछ विरोधी आपके मित्र भी बन सकते हैं, जिन्हें देखकर आपको हैरानी होगी। सरकारी नौकरी से जुड़े लोग बिना मांगे सलाह देने से बचे, नहीं तो बाद में उन्हें परेशानी होगी। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग अच्छी सोच का पूरा लाभ उठाएंगे। किसी यात्रा पर जाने से पहले सावधान रहने की आवश्यकता है।
तुला 
आज का दिन प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को सुनहरा अवसर मिलेगा। विद्यार्थी खेलकूद या किसी अन्य प्रतियोगिता में भाग लेने जा रहे हैं, तो वह अच्छा मुकाम पा सकते हैं।  सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की लोकप्रियता बढ़ने से प्रसन्न रहेंगे। माता पिता किसी समस्या को सुलझाने में मदद कर सकते हैं।
वृश्चिक 
आज का दिन पहले से बेहतर रहने वाला है। मन में सोचे हुए काम अचानक से पूरे हो सकते हैं, जो प्रसन्नता का कारण बनेंगे। आज आप वही कार्य करें, जो अत्यधिक पूरे हो, क्योंकि उनके पूरे होने की पूरी संभावना अधिक है। काम अधिक होने के कारण थकान का अनुभव होगा, जिसमें आराम करना ही बेहतर रहेगा, नहीं तो कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है। विदेशों की यात्रा करने वाले विद्यार्थियों को कोई अच्छा अवसर मिल सकता है।
धनु 
आज का दिन खर्चों भरा रहेगा। व्यापार कर रहे लोगों के लिए दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। मानसिक तनाव के कारण कोई निर्णय लेने में असमर्थ रहेंगे। कार्यक्षेत्र में तनाव को अपने ऊपर हावी होने से रोकना होगा, नहीं तो दूसरे फायदा उठा सकते हैं। वाणी की सौम्यता आज मान सम्मान दिलाएगी। भाई बहनों से चल रहे वाद विवाद का निपटारा होगा और एक दूसरे की परवाह करते नजर आएंगे।
मकर 
आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप अपने बाकी कामों को छोड़कर जरूरी कामों को निपटाएंगे, जिसमें कोई महत्वपूर्ण जानकारी भी प्राप्त हो सकती है। शेयर मार्केट से जुड़े लोग अच्छा लाभ कमा सकते हैं और उन्हें धन लाभ भी मिलता दिख रहा है। कार्यक्षेत्र में अधिकारी कार्यों कि सराहना करेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से आज दिन मिलाजुला रहेगा। यदि कोई प्रिय वस्तु खोई हुई थी, तो उसकी प्राप्ति हो सकती है।
कुंभ 
आज का दिन विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाकर रखना होगा। आज  अपनी ऊर्जा को अच्छे कामों में लगाएं, तो बेहतर रहेगा। कार्य क्षेत्र में अधिकारी भी बातों से प्रसन्न रहेंगे। व्यापार कर रहे लोग आज विचारों का जिक्र किसी से ना करें। जो विद्यार्थी किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उसमें सफलता हासिल करेंगे। टेक्नोलॉजी से जुड़े लोग आज  सुनहरे अवसर को पाकर प्रसन्न रहेगे।
मीन 
सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहेगा। किसी सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे, जहां कई नए लोगों से मुलाकात होगी। नौकरी में कार्यरत लोग वाणी से लोगों को प्रसन्न करेंगे। यदि कुछ अवरोध परेशान कर रहे थे, तो उनसे छुटकारा मिलता दिख रहा है। व्यापार कर रहे लोग निवेश किसी परिजन से पूछताछ करके करें, नहीं तो वह नुकसानदायक रहेगा। आप अपने मित्रों के साथ पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related