राहुल ने कहा, भारत गलत रेस जीतने के रास्ते पर

फीचर्डराहुल ने कहा, भारत गलत रेस जीतने के रास्ते पर

Date:


राहुल ने कहा, भारत गलत रेस जीतने के रास्ते पर

राहुल ने केंद्र पर साधा निशाना, कहा हम बार-बार एक ही काम कर रहे हैं, लेकिन कुछ हासिल नहीं कर पा रहे हैं.

नई दिल्ली -देश में कोरोना वायरस से निपटने के लिए लागू हुए लॉकडाउन के असर को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने परोक्ष रूप से सरकार को निशाने पर लिया है. राहुल गांधी ने लॉकडाउन के बावजूद कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या को लेकर चार ग्राफ ट्वीट किए जिसमें यह दर्शाया गया है कि देश में बार-बार लॉकडाउन लगाया जा रहा है, लेकिन कुछ हासिल नहीं हो पा रहा है बल्कि कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है.उन्होंने एक और ट्वीट में लिखा है, ‘एक ही चीज बार-बार करना और फिर अलग-अलग नतीजे की उम्मीद करना पागलपन है- अज्ञात’.अपने इस ट्वीट में राहुल गांधी ने एक 20 सेकंड का वीडियो भी लगाया था. जिसमें कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की लिस्टिंग की गई है. वीडियो में साफ दिखता है कि 17 मई के बाद से भारत का स्थान लगातार ऊपर गया है. और अब हम दुनिया में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं.

पूर्व अमेरिकी राजनयिक निकोलस बर्न्स से बात की
राहुल गांधी ने शुक्रवार को कोरोना वायरस संकट और उसके असर को लेकर एक्सपर्ट से बात की. उन्होंने पूर्व अमेरिकी राजनयिक निकोलस बर्न्स से बात की और भारत-अमेरिका के रिश्तों पर खुलकर चर्चा की. इस दौरान राहुल गांधी ने पूछा कि कोरोना वायरस की लड़ाई में ऐसा देखने को नहीं मिला है कि बड़े देश एक साथ आए हों और लड़ाई का बीड़ा उठाया हो.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...