पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार 7वें दिन इज़ाफ़ा

बिज़नेसपेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार 7वें दिन इज़ाफ़ा

Date:


पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार 7वें दिन इज़ाफ़ा

नई दिल्ली: कोरोना संक्रमण के चलते लगाए गए लॉकडाउन धीरे-धीरे खुलने के साथ ही पेट्रोल-तथा डीजल की कीमत में बढ़ोतरी बरकरार है। लगातार छठे दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 59 पैसे प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की गई। सरकारी तेल कंपनियों ने ईंधन की कीमतों में किए जाने वाले रोजाना बदलाव को दोबारा शुरू कर दिया।

राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 74.57 रुपये से बढ़कर 75.16 रुपये प्रति लीटर हो गई। इसी तरह डीजल की कीमत 72.81 रुपये से बढ़कर 73.39 रुपये प्रति लीटर हो गई। पिछले सात दिन में पेट्रोल के दाम में 3.9 रुपये और डीजल के दाम में चार रुपये की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

दरअसल, सरकारी स्वामित्व वाली तेल कंपनियों ने रविवार से तेल की कीमतों में किए जाने वाले प्रतिदिन के बदलाव को 82 दिन बाद फिर से शुरू कर दिया था, तब से ही तेल की कीमतों में तेजी आ रही है।

छह मई को सरकार के पेट्रोल पर 10 और डीजल पर 13 रुपये प्रति लीटर उत्पाद शुल्क और बढ़ाने के बावजूद इनकी कीमतें स्थिर बनी रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों के रिकॉर्ड निचले स्तर पर चले जाने से कंपनियों के जो लाभ हुआ उन्होंने इससे सरकार द्वारा बढ़ाए गए उत्पाद शुल्क की बढ़ोतरी की।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...