पनवेल के फॉर्महाउस पर सलमान करेंगे बिग बॉस 14 के प्रोमो का शूट

बॉलीवुडपनवेल के फॉर्महाउस पर सलमान करेंगे बिग बॉस 14 के प्रोमो का...

Date:


पनवेल के फॉर्महाउस पर सलमान करेंगे बिग बॉस 14 के प्रोमो का शूट

खबर आ रही है कि बिग बॉस 14 के मेकर्स जल्द से जल्द इस इस रिएलिटी शो को ऑन एयर करना चाहते हैं। माना जा रहा है कि लॉकडाउन खत्म होते ही बिग बॉस 14 के सेट पर भी हलचल शुरु हो जाएगी।

रिपोर्ट्स की माने तो मेकर्स इस बार ‘बिग बॉस 14’ के सेट पर सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखने वाले हैं। ऐसे में ‘बिग बॉस 14’ की थीम भी कोरोना वायरस के प्रकोप को ध्यान में रख कर डिजाइन की जाएगी। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस बार ‘बिग बॉस 14’ की थीम ‘जंगल’ होगी जहां पर सेलेब्रिटीज के साथ साथ आम आदमी भी शो का हिस्सा बन पाएंगे।

‘बिग बॉस 14’ की शूटिंग के लिए एक समय में लगभग 300 लोगों की टीम की जरुरत होती है। जिसमें प्रोडक्शन टीम, कंट्रोल रुम, टेक्निशियन, एडिटर्स और क्रिएटिव टीम शामिल है। कोरोना वायरस की वजह से मेकर्स पूरी टीम के साथ काम नहीं कर पाएंगे। ऐसे में दावा किया जा रहा है कि मेकर्स ने छोटी टीम के साथ ही ‘बिग बॉस 14’ की तैयारियां शुरु कर दी हैं।

कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते रोहित शेट्टी का रिएलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 10’ के काफी एपिसोड अब तक भी ऑन एयर नहीं हो पाए हैं। ऐसे में मेकर्स ‘बिग बॉस 14’ को अक्टूबर में लॉन्च करने का प्लॉन बना रहे हैं। इस दौरान ‘बिग बॉस 14’ अमिताभ बच्चन के रिएलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ को कड़ी टक्कर देगा।

सूत्रों की माने तो सलमान खान ही ‘बिग बॉस 14’ के होस्ट होंगे। वह अपने पनवेल के फॉर्महाउस से ही शो के प्रोमो और एपिसोड्स की शूटिंग करेंगे। बताया जा रहा है सलमान खान ‘बिग बॉस 14’ के सेट पर सोशल डिस्टेंसिंग रखने पर भी जोर दे रहे हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

जेल यात्रा के बाद मेरा जुड़ाव रंगमंच से हो गया था- पंकज त्रिपाठी

न्यूज डेस्क: उन्होंने साल 2004 में फिल्म 'रन' से...