RAGA: जब अचानक दिल्ली के बाजार में लोगों के बीच पहुँच गए राहुल

पॉलिटिक्सRAGA: जब अचानक दिल्ली के बाजार में लोगों के बीच पहुँच गए...

Date:

कांग्रेस नेता राहुल गाँधी का पब्लिक से कनेक्ट होने का, उनके बीच पहुँचने का तरीका पुराना है, यह वो तब भी करते थे जब एसपीजी के घेरे में रहते थे, वो बहुत बार घेरा तोड़कर लोगों के बीच पहुंचे, उनसे हाथ मिलाया, उनके साथ फोटो खिंचवाई। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान तो लोगों से कनेक्ट होने की सैकड़ों तस्वीरें लोगों ने देखी होंगी, यही राहुल गाँधी भारत जोड़ो यात्रा का पहला पड़ाव रुकने के बाद आज अचानक दिल्ली के वसंत विहार बाजार में आम लोगों के बीच दिखाई दिए।

अपने बीच पाकर लोग हुए हैरान

ज़ाहिर सी बात है कि लोग ऐसे राहुल गांधी को अपने बीच पाकर पहले थोड़ा हैरान हुए और उसके बाद उन्हें भीड़ ने घेरना शुरू कर दिया, हाथ मिलाना शुरू कर दिया, सेल्फी लेना शुरू कर दिया, लोगों के बीच राहुल तक पहुँचने की बेकरारी साफ़ नज़र आ रही थी. राहुल गाँधी काले रंग की पैंट और टी शर्ट में नज़र आये. बता दें कि दिल्ली में पिछले दो दिनों से पहाड़ से भी ज़्यादा ठण्ड पड़ रही है लेकिन राहुल गाँधी को सिर्फ टी शर्ट में देखकर लोगों को हैरानी हुई.

क्या राहुल को सर्दी नहीं लगती

देश में भले ही सर्दी का प्रकोप जारी है लेकिन राहुल गाँधी को कैजुअल ड्रेस में देखकर लोग आजकल एक सवाल पूछ रहे हैं कि क्या राहुल गाँधी को सर्दी नहीं लगती, राहुल गाँधी क्या खाते हैं जो सिर्फ शर्ट और टी शर्ट में घूम रहे हैं. यह पोस्टें इन दिनों राहुल गाँधी की फोटोज़ के साथ सोशल मीडिया पर खूब वायरल हैं. बहरहाल राहुल गाँधी ने भी वसंत विहार बाजार में लोगों को निराश नहीं किया, सबके साथ खूब सेल्फियां खिंचवाई, तस्वीरें उतरवाई, लोगों से शेक हैंड किया।

ब्रेक पर है यात्रा, मना रहे हैं छुट्टियां

दरअसल राहुल गाँधी भारत जोड़ो यात्रा में ब्रेक की वजह से इस समय एक तरह से छुट्टियां मना रहे हैं। यात्रा में ब्रेक इसलिए लिया गया है क्योंकि साथ में चल रहे कंटेनरों का मेंटिनेंस हो रहा है, ब्रेक के बाद यह यात्रा तीन जनवरी को फिर शुरू होगी। कन्याकुमारी से यह यात्रा अब तक 2800 किलोमीटर का सफर तय कर चुकी है, यात्रा कश्मीर के श्रीनगर में लाल चौक पर जाकर समाप्त होगी , उम्मीद है कि यात्रा गणतंत्र दिवस से दो दिन पहले 3500 किलोमीटर का सफर तय करके कश्मीर पहुँच जाएगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related