PM Modi France visit: प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस रवाना, बास्तील दिवस परेड में होंगे शामिल

इंटरनेशनलPM Modi France visit: प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस रवाना, बास्तील दिवस परेड में...

Date:

PM Modi France visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज फ्रांस के दो दिवसीय दौरे पर रवाना हो गए। पीएम मोदी 14 जुलाई को फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस पर बास्तील परेड में शामिल होंगे। इसके बाद पीएम मोदी फ्रांस के पीएम, सीनेट और नेशनल असेंबली के अध्यक्षों के साथ और फ्रांसीसी कंपनियों के सीईओ से मुलाकात करेंगे। फ्रांस से लौटते समय 15 जुलाई को पीएम मोदी यूएई जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुरुवार सुबह दिल्ली से फ्रांस के लिए रवाना हो गए। प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस के साथ ही यूएई का दौरा करेंगे। 13 और 14 को पीएम फ्रांस के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान पीएम मोदी कल 14 जुलाई को फ्रांस बास्तील दिवस परेड में मुख्य अतिथि होंगे। पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों द्विपक्षीय बैठक करेंगे। फ्रांस के बाद पीएम मोदी 15 जुलाई को यूएई जाएंगे।

फ्रांस के लिए रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने कहा,’हम लोग क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर काम करेंगे। मैं राष्ट्रपति मैक्रों से मिलने को उत्सुक हूं। फ्रांस प्रधानमंत्री एलिजाबेथ बोर्न, सीनेट अध्यक्ष जेरार्ड लार्चर और नेशनल असेंबली अध्यक्ष येल ब्रौन-पिवेट के साथ बातचीत करने को उत्सुक हूं। मुझे विश्वास है कि फ्रांस की ये यात्रा रणनीतिक साझेदारी को पहचान देगी।

भारतीय समुदाय से करेंगे मुलाकात

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस दौरे पर रवाना हो गए। फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों पीएम मोदी के सम्मान में भोज के साथ एक निजी रात्रि भोज की मेजबानी करेंगे। पीएम मोदी की फ्रांस यात्रा सांस्कृतिक, रणनीतिक, शैक्षणिक, वैज्ञानिक और आर्थिक रूप से द्विपक्षीय रिश्तों को मजबूती के रूप में देखी जा रही है। फ्रांस दौरे पर पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों का जोर चीन पर निर्भरता कम करने के साथ अपने बढ़ावे पर होगी। विदेश सचिव विनय मोहन यात्रा ने जानकारी दी है कि पीएम मोदी छठी बार फ्रांस के दौरे पर हैं। वह आज बृहस्पतिवार दोपहर तक फ्रांस पहुचेंगे। इसके बाद शाम भारतीय समुदाय के साथ भेंट करेंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

दिशा सालियान केस में CBI FIR के बाद नीरज बबलू का दावा- सुशांत की मौत का सच भी आएगा सामने

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और उनकी पूर्व मैनेजर दिशा...