UP Murder News: सिर कुचलकर पुजारी की बेरहमी से हत्या, ग्रामीणों में रोष मौके पर फोर्स

उत्तर प्रदेशUP Murder News: सिर कुचलकर पुजारी की बेरहमी से हत्या, ग्रामीणों में...

Date:

बाराबंकी। जिले आज एक दिलदहला देने वाली वारदात सामने आई। जहां एक गांव स्थित ब्रह्म देव धार्मिक स्थल के पुजारी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सुबह पूजा करने पहुंचे भक्तों ने पुजारी का लहूलुहान शव देखा तो गांव में हड़कंप मच गया। वहीं वारदात की सूचना ग्रामीणों ने डायल 112 पर दी। जिसके बाद आनन-फानन में पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और पुजारी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस ने जांच शुरू की।

Also read: मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: परिवार के छह सदस्यों समेत सात की मौत

हत्या की यह वारदात बाराबंकी में कुर्सी थाना इलाके के बाबूपुर मजरे दरांवा गांव की है। यहां पुजारी बालक राम यादव गांव के बाहर स्थित ब्रह्म देव स्थल पर बरामदा नुमा आश्रम में लंबे समय से रहकर पूजा पाठ करते थे। आज देर रात उनका सिर कुचकल हत्या कर दी गई। सुबह ग्रामीण धार्मिक स्थल पर पूजा पाठ करने पहुंचे तो पुजारी को मृत पड़ा देखा। इसकी सूचना उन लोगों डायल 112 पर दी। 

Also read: आतंकियों से मुठभेड़ में घायल हवलदार अनिल कुमार हुए शहीद

सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच करने पर सामने आया कि मंदिर से घंटे, दानपात्र और दूसरा सामान गायब था। जिसके बाद पुलिस ने पुजारी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। ग्रामीणों ने बताया कि पुजारी बालक राम के परिवार में कोई नहीं है। दो बहनें थी जिनकी शादी हो गई। उसके बाद से बालक राम ब्रह्म देव के स्थल पर रहकर पूजा पाठ करता था। आज सुबह उसको मृत देखकर उन लोगों ने पुलिस को सूचना दी। हालांकि पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है। मौके पर पहुंचे एसपी अनुराग वत्स ने बताया कि पुजारी के सिर पर हमला कर हत्या की गई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related