हिन्दू धर्म में आज का दिन हनुमान जी को समर्पित माना गया है, वहीं आज के दिन पूजा करने से सभी कष्ट दूर होते है, साथ ही आज के दिन कुछ उपायों को आजमा करके आप सभी कष्टों से छुटकारा पा सकते हैं।
जानें यह उपाय-
1. मंगलवार के दिन भगवान हनुमान के पास सरसों का दीपक जलाना चाहिये, साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ भी करना चाहिये।
2. आज के दिन गरीब व जरूरतमंदों को खुलकर दान करना चाहिये, ऐसा करने से धन-संबंधी दिक्कतों से छुटकारा मिलता है।
3. वहीं अगर आपके ऊपर कर्ज ज्यादा है तो आज के दिन ॐ हनुमते मंत्र का 108 बार जाप करना चाहिये, साथ ही आज के दिन व्रत रखने से विशेष कृपा भी मिलती है।
4. इस दिन ऋण मोचन अंगारक स्त्रोत का पाठ करने से कर्ज से मुक्ति मिलती है, इसके साथ ही सुंदरकांड का पाठ भी इससे मुक्ति दिलाता है।
5. आज के दिन स्नान करने के बाद गाय को रोटी खिलाने से माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है, मान्यता है कि इस दिन यह उपाय करने से धन-वृद्धि होती है।

