दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी, AQI 400 के पार, स्मॉग से जनजीवन प्रभावित

नेशनलदिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी, AQI 400 के पार, स्मॉग से...

Date:

न्यूज़ डेस्क – देश की राजधानी दिल्ली में प्रदूषण लगातार गंभीर बना हुआ है। शुक्रवार (19 दिसंबर) को भी दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 के पार दर्ज किया गया, जिसे ‘गंभीर’ श्रेणी में रखा जाता है। प्रशासन की ओर से कई कदम उठाए जा रहे हैं, लेकिन अब तक हालात में कोई खास सुधार नहीं दिख रहा है।

शुक्रवार सुबह दिल्ली के कई इलाकों में घना स्मॉग छाया रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, आनंद विहार का AQI 442 और आईटीओ का AQI 409 दर्ज किया गया। शहर का ओवरऑल AQI 389 रहा।

विजिबिलिटी जीरो, फ्लाइट और ट्रेनें लेट

स्मॉग की मोटी परत के कारण सुबह-सुबह कई इलाकों में विजिबिलिटी जीरो रही। इसका असर हवाई और रेल यातायात पर भी पड़ा। कई फ्लाइट और ट्रेनें 6 से 7 घंटे की देरी से चलीं। पालम और IGI एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी बेहद कम रही, जिससे स्पाइसजेट की एक फ्लाइट रद्द करनी पड़ी।

सबसे खराब हवा विवेक विहार में

सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के समीर ऐप के अनुसार, दिल्ली के 40 एयर मॉनिटरिंग स्टेशनों में से:

14 स्टेशनों पर AQI ‘गंभीर’

26 स्टेशनों पर ‘बहुत खराब’ दर्ज किया गया

विवेक विहार में सबसे खराब हालात रहे, जहां AQI 434 रिकॉर्ड किया गया।

आगे भी राहत के आसार कम

एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम के मुताबिक, शनिवार तक हवा ‘बहुत खराब’ और रविवार को फिर से ‘गंभीर’ श्रेणी में जा सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहा और नमी 100 प्रतिशत तक पहुंच गई। दिनभर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

सख्त नियम लागू

बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली में BS-VI से कम मानक वाली बाहरी प्राइवेट गाड़ियों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है। साथ ही ‘नो PUC, नो फ्यूल’ नियम लागू किया गया है। बिना वैध प्रदूषण प्रमाणपत्र वाली गाड़ियों को पेट्रोल पंप पर ईंधन नहीं दिया जा रहा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...