दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी किया कोहरे का अलर्ट, ट्रेनें कई घंटा लेट

नेशनलदिल्ली एयरपोर्ट ने जारी किया कोहरे का अलर्ट, ट्रेनें कई घंटा लेट

Date:

नई दिल्ली। पूरे उत्तर भारत इस समय ठंड की चपेट में है। आने वाले दिनों में फिलहाल राहत मिलने के आसार नहीं हैं। आज सुबह दिल्ली एयरपोर्ट ने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। इसी के साथ एयरपोर्ट अथॉरिटी ने जानकारी दी कि फिलहाल उड़ानों का संचालन सामान्य है। लेकिन यात्रियों को यात्रा के शुरूआत से पहले अपनी एयरलाइंस से संपर्क कर लेना चाहिए। कोहरे के कारण उत्तर रेलवे की दर्जनों ट्रेन देरी से चल रही हैं और कई को दोबारा शेड्यूल किया है।

उत्तर पश्चिमी दिशा से चल रही हवाओं के वजह से आज गुरुवार की सुबह दिल्ली का तापमान नैनीताल, देहरादून, जम्मू, कटरा, अमृतसर से भी नीचे पहुंच गया है। न्यूनतम तापमान इस समय 4.3 डिग्री दर्ज किया गया, जो कि इस सीजन का सबसे कम बताया जा रहा है। दस साल बाद चार जनवरी को न्यूनतम तापमान कम दर्ज किया है। इससे पहले 4 जनवरी 2013 को न्यूनतम तापमान 3 डिग्री रहा था।

बुधवार को कुछ उड़ानों का रूट डायवर्ट किया गया था। रात में भी कोहरे के कारण उड़ाने प्रभावित हुई हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अभी और अधिक कोहरा छाने की संभावना है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

गोरखपुर हाईवे पर ट्रक-डंपर भिड़े, जिंदा जले ड्राइवर और क्लीनर

रॉन्ग साइड से आए डंपर ने मारी टक्कर, धधकती...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...