शिंज़ो आबे हत्याकांड: भारत में राजनीतिक दलों ने अग्निपथ से जोड़ा कनेक्शन

पॉलिटिक्सशिंज़ो आबे हत्याकांड: भारत में राजनीतिक दलों ने अग्निपथ से जोड़ा कनेक्शन

Date:

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंज़ो आबे की आज एक सिरफिरे युवक ने उस समय गोली मारकर हत्या कर दी जब वो सड़क के किनारे एक चुनावी कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे. हमलावर का JMSDF से सम्बन्ध बताया जा रहा जो कि बिना पेंशन वाली डिफेन्स फ़ोर्स बताई जाती है. भारत में अब इसी बात को लेकर राजनीती शुरू हो गयी है और शिंज़ो आबे पर हुए हमले को अग्निपथ योजना से जोड़ा जा रहा है. बता दें कि अग्निपथ के अग्निवीर जो चार साल बाद सेना से रिटायर हो जायेंगे उन्हें भी पेंशन नहीं मिलेगी।  

समाजवादी पार्टी के एक नेता नितेंद्र सिंह यादव ने शिंज़ो आबे के हत्याकांड को अग्निपथ योजना से जोड़ते हुए कहा है कि इस हत्या के लिए जिम्मेदार वह व्यक्ति है जिसे सेना से पेंशन नहीं मिलती है. वहीं कांग्रेस के प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने भी कहा है कि शिंजो आबे की हत्या करने वाला व्यक्ति जापान की बिना पेंशन वाली फ़ोर्स (JMSDF) में काम कर चुका है . इन बयानों पर भाजपा के शहज़ाद पूनावाला ने आपत्ति दर्ज कराई है, पूनावाला ने कहा कि शिंजो आबे की दुखद मौत को भी कांग्रेस ने घटिया राजनीति का जरिया बना लिया है. जवाब में सुरेंद्र राजपूत ने लिखा है कि ईश्वर तुम्हें सदबुद्धि दे.  

Read also: Shinzo Abe Death News Live: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का निधन, शोक में जापान

वहीं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता नितेंद्र सिंह यादव ने कहा कि शिंज़ो आबे की मृत्यु के लिए बिना पेंशन पाने वाला सेना का एक व्यक्ति ज़िम्मेदार है. सपा प्रवक्ता ने कहा कि भारत सरकार को इस घटना से सबक लेना चाहिए। उन्होंने कहा की  जो अग्निवीर 4 साल बाद सेना की नौकरी बाहर होंगे वह ट्रेंड होंगे, इसलिए इस घटना को गंभीरता से लेने की ज़रुरत है. 

बता दें कि आज जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की जापान के नारा शहर में तब हत्या कर दी गई जब वे एक चौक पर चुनावी भाषण दे रहे थे. शिंजो आबे को गाली मारने वाले शख्स की उम्र 41 साल है और उसका नाम तेत्सुयू यामागामी जो जापान मेरिटाइम सेल्‍फ डिफेंस फोर्स (JMSDF) का पूर्व सदस्य रह चूका है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related